- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवुड और हॉलीवुड के बाद अब पेश है… डॉलीवुड प्ले
अब सब डब – डब के गयी हिंदी मूवीज प्रेमियों के लिए एक खास ओटीटी प्लेटफॉर्म
कंटेंट के उपभोग के मामले में साल भर के आंकड़े देखे जाएँ तो अंग्रेजी के महज 19 फीसदी की तुलना में हिंदी कंटेंट का उपभोग रिकॉर्ड 94 फीसदी बढ़ा है। हिंदी में डब की गई मसाला मूवीज ने तो मानो मौसम का मिजाज ही बदल दिया है। ये फिल्में हिंदी मूवीज टीवी चैनलों पर बॉलीवुड फिल्मों के रूप में और डिजिटल प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मूवी कंटेंट बन गई हैं।
भारत के हिंदी क्षेत्र में डब की गयी फिल्मों के लाखों प्रशंसकों का दिल खुश करने के लिए पेश हो रहा है एक डॉलीवुड प्ले – ‘अब सब डब ’।
जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है, डॉलीवुड प्ले, ऐक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी, लव, ड्रामा और 18+ जैसी कई विधाओं में हिंदी में डब की गई दक्षिण भारतीय और हॉलीवुड फिल्मों को देखने के लिए एक समर्पित ओटीटी मंच है।
यूजर्स अब बड़ी आसानी से एंड्रॉइड, आईओएस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या www.dollywoodplay.com पर जा सकते हैं और अच्छे ढंग से तैयार की गई फुल मूवीज, मिनी मूवीज़ (फुल फिल्मों के 20 मिनट के संस्करण), क्लिप्स (कॉमेडी, एक्शन और हॉट सीन्स), म्यूजिक वीडियो (आइटम नंबर) देख सकते हैं।
कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी में डब की गई दक्षिण भारतीय फ़िल्में बेहद अव्यवस्थित ढंग से पेश की जाती हैं। यहां कंटेंट को खोजना मुश्किल हो जाता है। एक ही मूवी कई फॉर्मेट में उपलब्ध होती है और वह भी गलत नामों और भ्रामक पोस्टरों के साथ। दर्शको को यह देखने के लिए भी मूवी चलाकर देखनी पड़ती है कि वह उनकी पहले देखी हुई है या नहीं। इससे यूजर्स परेशान होते हैं।
डॉलीवुड प्ले, अपने पसंदीदा कंटेंट को खोजना आसान बनाकर डब हिंदी फिल्म प्रेमियों को राहत पहुँचाता है। डॉलीवुड प्ले वांछित कंटेंट को ठीक ढंग से तैयार करता है और इसे यूजर के अनुकूल सुविधाओं के साथ उसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।
यूजर इंटरफ़ेस दो भाषाओं में है, हिंदी और अंग्रेजी। इसके अलावा, इसमें सही टाइटल और मूवी कहानी का सारांश भी दिया होता है। बाद में ऑफ़लाइन देखने के लिए डाउनलोड करने, अपने पसंदीदा वीडियो को चिह्नित करने, व्यक्तिगत खोज के लिए फिल्टर, स्पॉट-ऑन-सिफारिशें, समय पर अलर्ट और सूचनाएँ आदि जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं।
दरअसल, इस प्लेटफ़ॉर्म को अप्रासंगिक फीचर्स और प्रक्रियाओं में अपने ग्राहकों को उलझाने के बजाय उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
भारत में अग्रणी कंटेंट वितरण कंपनियों में से एक वैमइंडिया (वाइड एंगल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड) और अग्रणी वीडियो स्ट्रीमिंग व ओटीटी प्रोडक्ट कंपनी डिजिटल कन्वर्जेंस टेक्नोलॉजीज एंड डिकैफे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने डॉलीवुड डिजिटेन्मेंट (डिजिटल मनोरंजन) के निर्माण के लिए और अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘डॉलीवुड प्ले’-अब सब डब को लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है।


