- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
बॉलीवुड, थिएटर और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय नार्वेकर ने छोटे पर्दे पर किया अपना फिक्शन टेलीविजन डेब्यू
अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, गोविंदा और कई अन्य कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बाद, प्रतिभाशाली अभिनेता संजय नार्वेकर अपना फिक्शन टेलीविजन डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अपकमिंग टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में नजर आने वाले हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि अनुभवी अभिनेता पहली बार टीवी पर अपनी फिक्शन शैली को एक्सप्लोर करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
संजय ने विभिन्न बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के साथ कॉमेडी नाटकों में अपने काम के प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया और उनका मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं उन्हें ‘वास्तव’ फिल्म में डेढ़ फुटिया के अपने किरदार के लिए बखूबी जाना जाता है, जिसने उनका जीवन बदल दिया। शो में वह सब-इंस्पेक्टर कमल जोशी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो अपनी बेटी सई जोशी (आयशा सिंह द्वारा निभाया गया किरदार) के साथ गढ़चिरौली में रहते हैं।
संजय नार्वेकर ने अपने किरदार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं अब लगभग 3 दशकों से कई फिल्म और नाटक में काम कर चूका हूँ। निर्माता राजेश राम सिंह, जो मेरे मित्र भी हैं और डायरेक्टर जयदीप सेन जब उन्होंने मुझे इस अनूठे, मज़बूत और शक्तिशाली किरदार के लिए ऑफर किया, तो मैं इस प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं कर सका।
मेरा हमेशा से ही टेलीविजन के प्रति बहुत सम्मान रहा है और यह माध्यम अन्य माध्यमों की तुलना में बहुत अधिक लोगों तक पहुँचता है। मेरे जैसे अभिनेता के लिए टीवी के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचना बड़ी बात है। मैं टेलीविजन पर ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो के साथ अपना फिक्शन टेलीविज़न डेब्यू करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ और एसआई कमल जोशी का किरदार निभाने के लिए बिलकुल तैयार हूँ।
मुझे उम्मीद है कि दर्शक टेलीविजन पर इस नए डायनामिक एक्शन-इमोशनल-फादरली अवतार में मुझे पसंद करेंगे। शो की कहानी काफी दिलचस्प है और इसके साथ, मैं बिलकुल एक अलग दर्शकों से जुड़ सकूंगा।”
वर्तमान स्थिति में चल रही इस महामारी के बारे में बात करते हुए, वह कहते हैं, “हाँ, सभी सुरक्षा उपायों के साथ काम करने का यह एक अलग अनुभव है। हम सेट पर ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की कोशिश कर रहे हैं और अब यह हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गया है।”
खैर, हम इस शो के साथ टीवी पर ऐसे अनुभवी अभिनेता को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। कॉकरो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में नील भट्ट (विराट चौहान) और ऐश्वर्या शर्मा (पत्रलेखा) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे। यह शो 5 अक्टूबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा जो एक आईपीएस अधिकारी विराट चौहान की कहानी पर आधारित है, जो अपने प्यार और कर्तव्य के बीच जूझते हुए दिखाई देंगे।


