- Varun Dhawan, Sanya Malhotra to Sharman Joshi: Actors We Want to Watch More on OTT
- क्रसुला फार्मास्युटिकल्स ने देवगुराडिया में 'पल्लव आरोग्य वन' का किया निर्माण; हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए लगाए 500 पौधे
- बढ़ता प्रदूषण फेफड़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा, नई तकनीकों से इलाज की बढ़ी उम्मीद
- Six franchises and one enduring star - The Akshay Kumar story on how he backed Bollywood's most memorable universes
- A Birthday Tribute to Geeta Kapur- 5 Best Moments of Geeta Kapur's incredible journey
बॉम्बे HC ने मिसेज इंडिया इंक को जश्न मनाने का एक मौका दिया
मुंबई, 1 अक्टूबर 2024: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मिसेज इंडिया इंक और इसकी मालिक मोहिनी शर्मा को बड़ी राहत देते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया है और प्रमुख दोषियों में से एक दोषी के खिलाफ अस्थायी निषेधाज्ञा जारी की है।
इस साल की शुरुआत में, मिसेज इंडिया इंक ने अपने पूर्व प्रतियोगी द्वारा अनुबंध का उल्लंघन करने के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था। मिसेज इंडिया इंक शादीशुदा महिलाओं के लिए मुम्बई स्थित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। मोहिनी शर्मा ने अपील की थी कि अनुबंध का उल्लंघन व्यावसायिक गतिविधि को प्रभावित कर रहा है और सौंदर्य प्रतियोगिता की ब्रांड इमेज पर नकारात्मक असर डाल रहा है।
शुक्रवार को अपने फैसले में, बाम्बे हाईकोर्ट ने मामले के मेरिट को स्वीकार किया और जब तक अंतिम समाधान नहीं हो जाता, प्रतियोगी को किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने से अस्थायी रूप से रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख अभी तक नहीं बताई है।
मिसेज इंडिया इंक की मालिक, मोहिनी शर्मा ने कहा, “हमने इस मामले को तेजी से आगे बढ़ाया है और हमें विश्वास है कि जैसे कोर्ट ने निषेधाज्ञा देने में मेरिट देखा, वैसे ही अंतिम निर्णय भी हमारे पक्ष में होगा।” मिसेज इंडिया इंक अपनी सौंदर्य प्रतियोगिता के 5वें संस्करण की तैयारी कर रहा है, जो 23-27 अक्टूबर के बीच जयपुर में आयोजित होने वाली है।


