- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
दर्शकों की प्रतिक्रिया का सम्मान करते हुए Peddi में बदलाव करेंगे Buchi Babu Sana
बुची बाबू सेना ने टि्वट किया कि एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा लोगों का मनोरंजन करे, उन्हें प्रेरित करे और उनसे जुड़ाव बनाए। किसी को असहज महसूस कराना या उसका अपमान करना कभी भी उसका उद्देश्य नहीं होना चाहिए। Peddi के कुछ दृश्यों को लेकर जो प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, हमने उन्हें गंभीरता से लिया है।
मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता आया हूं, चाहे वह पर्दे पर हों या असल जिंदगी में। हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को गलत तरीके से दिखाने या उसका अपमान करने का नहीं था। लेकिन अगर फिल्म का कोई हिस्सा लोगों को ऐसा महसूस कराता है, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं, उनकी चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।
मिली प्रतिक्रियाओं की समीक्षा करने के बाद हमने फिल्म के उन हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है जिन पर आपत्ति जताई गई है।
सिनेमा और दर्शकों का रिश्ता बहुत खास होता है। एक कहानीकार के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम समय के साथ बदलती सोच और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखें।
हर महिला सम्मान, गरिमा और सही प्रतिनिधित्व की हकदार है। हम आगे भी ऐसी कहानियां सुनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो मजबूत किरदारों को सामने लाएं और इन मूल्यों को बनाए रखें।
अपनी राय ईमानदारी से साझा करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।
— Buchi Babu Sana


