- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
Troopel कैंपेन #CleanInternet से जुड़कर, देश को बताएं इंटरनेट पर मौजूद सामाग्री आपके लिए कितनी सुरक्षित!
इंटरनेट से जुड़े अच्छे-बुरे अनुभव करें साझा
बच्चों के लिए कैसे सुरक्षित होगा इंटरनेट
साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर कैसे लगेगी रोक
स्मार्टफोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने हमारी ज़िंदगी को पहले से काफी आसान और मनोरंजक बना दिया है लेकिन इंटरनेट पर मौजूद लगभग हर कंटेंट, मनोवैज्ञानिक रूप से हमारे पूरे व्यक्तित्व पर भी अपना गहरा प्रभाव छोड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व्यूज प्लेटफार्म troopel.com ने #CleanInternet कैंपेन की शुरुआत की है।
जिसके तहत आप अपने इंटरनेट से जुड़े, अच्छे-बुरे अनुभव चैनल के माध्यम से देश दुनिया तक पंहुचा सकते हैं ताकि इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट्स के प्रति समाज में और अधिक जागरूकता पैदा की जा सके। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य इंटरनेट की दुनिया को सुरक्षित व जानकारीपूर्ण प्लेटफार्म बनाना है।
इंटरनेट पर उपलब्ध किन सामाग्रियों को आप सबसे अधिक देखना सुनना पसंद करते हैं? एक पैरेंट के रूप में आपके बच्चों के लिए कैसे कंटेंट्स उचित हैं? अपने वेब ब्राउज़र को साफ सुथरा बनाये रखने के लिए किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं? क्या आप कभी साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं? सुरक्षित इंटरनेट ब्राउज़र से आप क्या समझते हैं? इंटरनेट से जुड़े ऐसे ही कई अन्य प्रश्न हो सकते हैं जिनसे जुड़ी राय आप वीडियो फॉर्म में #CleanInternet कैंपेन के साथ शेयर कर सकते हैं।


