- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कैलनेस्टर नॉलेज सॉल्यूशंस ने इंजीनियर्स और मैनेजमेंट स्नातकों के लिये लॉन्च किया जॉब रेडीनेस प्रोग्राम
नेशनल, नवंबर, 2022: भारत की प्रमुख नॉलेज टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक कैलनेस्टर नॉलेज सॉल्यूशंस ने नीटमेट के माध्यम से अपना जॉब रेडीनेस प्रोग्राम लॉन्च किया। इसके तहत 60-घंटों का कॉम्प्रीहेंसिव ऑनलाइन लाइव मास्टक्लास सीरीज शामिल है ताकि हाल ही में ग्रेजुएट हुए स्टूडेंट्स इंडस्ट्री में काम करने के लिये तैयार हो सकें। यह प्रोग्राम केंद्र और राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्रों, बैंकों, रेलवे, रक्षा, स्थानीय प्राधिकरणों, निगमों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, एसएमई और निजी क्षेत्र में प्रवेश स्तर के रोजगार की तलाश करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के अलावा इंजीनियरिंग, बिजनेस एडमिनिट्रेशन और मैनेजमेंट के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिये आदर्श रूप से अनुकूल है।
जॉब रेडीनेस प्रोगाम, एक फ्लैगशिप पहल है, जिसका लक्ष्य हमारे देश के उभरते युवाओं के लिये एक मार्गदर्शक के रूप में काम करना है ताकि उन्हें बेहतर कॅरियर मिल पाए और उन्हें वास्तविक वर्कप्लेस के स्किल्स के अनुसार तैयार किया जा सके। यह उन्हें रोजगार-बाजार के लिये तैयार करने के लिये एक व्यापक प्रोग्राम है, जिसमें रोजगार और जीवन-कौशल के साथ-साथ अन्य आवश्यक स्किल्स हैं जो अच्छी नौकरियों को क्रैक करने के लिये आवश्यक होती हैं। आज की कामकाजी दुनिया में, नौकरी के लिये तैयार होना बेहद जरूरी हो गया है। जो उम्मीदवार वर्कप्लेस के लिये पूरी तरह तैयार होते हैं, वे ज्यादा आत्मविश्वासी और सफल होने के लिये तैयार होते हैं। नियोक्ताओं को कुशल वर्कर्स की तलाश रहती है जिनके पास अपने काम को सही तरीके से करने के लिये ट्रेनिंग और उस प्लेटफॉर्म के लिये जरूरी स्किल्स हों और उस संस्थान को अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद कर पाएं।
जॉब रेडीनेस प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट की तैयारी, इंटरव्यू की तैयारी, सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट, बेसिक आईटी स्किल्स डेवलपमेंट, स्ट्रैटेजिक गाइडेंस, रिज्यूम डेवलपमेंट, कवर लेटर राइटिंग और कॅरियर काउंसलिंग पर जोर देगा। इसमें 60+ घंटे की ऑनलाइन लाइव क्लासेस के साथ-साथ कॅरियर कोच के रूप में सेवा दे रहे आईआईटी-आईआईएम के पूर्व छात्रों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो, लर्निंग मैटेरियल्स और संसाधन शामिल होंगे। इन तक असीमित मुफ्त पहुंच होगी।
एप्टीट्यूड प्रोग्राम की अवधि 30 घंटे होगी और इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन और वर्बल एप्टीट्यूड शामिल होंगे। इंटरव्यू की तैयारी के प्रोग्राम की अवधि 10 घंटे की होगी और इसमें फेसिंग इंटरव्यू, शिष्टाचार और व्यवहार, स्ट्रक्चर्ड और अनस्ट्रक्चर्ड इंटरव्यू, सेल्फ-इंड्रोडक्शन, व्यवहार संबंधी प्रश्न, तकनीकी एचआर इंटरव्यू शामिल होंगे। सॉफ्ट स्किल प्रोग्राम की अवधि 10 घंटे की होगी और इसमें प्रॉब्लम सॉल्विंग, क्रिटिकल थिंकिंग, इफेक्टिव कम्युनिकेशंस, डिसीजन मेकिंग, क्रिएटिव थिंकिंग, इंटरपर्सनल रिलेशनशिप, सेल्फ-अवेयरनेस बिल्डिंग, एम्पैथी, स्ट्रेस मैनेजमेंट और इमोशन हैंडलिंग शामिल होंगे। बेसिक आईटी स्किल प्रोग्राम की अवधि 4 घंटे की होगी और इसमें कंप्यूटर फंडामेंटल, ऑपरेटिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस आदि शामिल होंगे। रिज्यूमे प्रोग्राम की अवधि 4 घंटे की होगी और इसमें राइटिंग रिज्यूमे, रिज्यूमे स्टाइल, राइटिंग कवर लेटर, जॉब पोस्टिंग रिस्पॉन्स शामिल होगी। कॅरियर काउंसलिंग प्रोग्राम की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें जॉब सर्चिंग और एप्लीकेशन, कॅरियर के विकल्प आदि शामिल होंगे।
जॉब रेडीनेस प्रोग्राम के लॉन्च के बारे में, एस. बोरल, डायरेक्टर एवं सीईओ कैलनेस्टर नॉलेज सॉल्यूशंस ने कहा, “बहु-स्तरीय रोजगार योग्यता मूल्यांकन का इस्तेमाल करते हुए, कैलनेस्टर नौकरी ढूंढ रहे लोगों की इंडस्ट्री के लिए उनकी तैयारी की पहचान करती है। हमने सैकड़ों इच्छुक उम्मीदवारों को नौकरी के लिये तैयार करने के दौरान एकत्र की गई जानकारी के आधार पर छात्रों को जॉब रेडीनेस प्रोग्राम में तैयार करने के लिये सबसे अच्छे संसाधनों और सबसे तेज, सबसे अनुभवी प्रशिक्षकों को तैयार किया है। छात्रों को ना केवल अपने ड्रीम जॉब पाने के रूप में इस प्रोग्राम से लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने चुने हुए क्षेत्र में सफल होने की रणनीतियों के बारे में भी सीखने का मौका मिलेगा।“
सत्र का नेतृत्व आईआईटी-आईआईएम के पूर्व छात्रों और प्रख्यात पेशेवरों द्वारा किया जाएगा। इनमें शामिल हैं – श्री रंजन कुमार मजूमदार, प्रबंध निदेशक, कॉन्स्टेलेशन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सर्विसेज, बिजनेस और आईटी सलाहकार, प्रोफेसर (डॉ.) नवीन दास, एडमस विश्वविद्यालय के प्रो .वाइस चांसलर,सुश्री अलकनंदा राव, अलवरी सिस्टम्स की संस्थापक, निदेशक और सीईओ, प्रमाणित पीएमपी, कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया की फेलो, श्री अग्निमित्र बिस्वास प्रौद्योगिकी और प्रबंधन सलाहकार, प्रबंधन विज्ञान के प्रोफेसर, परियोजना निदेशक (स्माइल), श्री राहुल बोस, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट ट्रेनर, बी. स्कूलों में फैकल्टी, शांति रंजन साहा बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी और शिवाजी गुप्ता रॉय, बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी। इस प्रोग्राम के लिये नामांकन नवंबर 2022 से शुरू होगा।


