- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कैनन इण्डिया ने लिंग-संतुलित दुनिया को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
संगठन अपने सभी कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर विविधता एवं संतुलित भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है
भारत के अग्रणी इमेजिंग संगठनों में से एक कैनन इण्डिया के लिए इसके कर्मचारी ही सबसे बड़ी सम्पत्ति हैं। कंपनी अपने संगठन में लिंग समानता को सुनिश्चित करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है और इसकी WE इंटरनल कमेटी ‘महिला सशक्तीकरण’ की दिशा में काम करते हुए अपने सभी कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संतुलित अवसर उपलब्ध कराती है, फिर चाहे वे किसी भी लिंग, राष्ट्र, जाति या विविधता के किसी भी रूप से ताल्लुक रखते हों।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर संगठन ने अपने डिजिटल अभियान ‘वुमेन एम्पावरमेन्ट एट कैनन इण्डिया बैलेन्स फॉर बैटर’ के माध्यम से सोशल मीडिया पर इसी संदेश को प्रसारित किया। दुनिया भर में नारीत्व की भावना को सलाम करने तथा निष्पक्ष एवं एक समान प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रयास में संगठन ने इस डिजिटल अभियान की शुरूआत की है। विशेष रूप से बनाई गई इस डिजिटल फिल्म के साथ कैनन इण्डिया के सभी दिग्गज – श्री काजूटाडा कोबायाशी, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, मिस शिखा राय, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं एचआर और श्री गैरी ली, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं सीएफओ- जुड़े हैं।
कंपनी का विश्वस्तरीय अभियान ‘बैलेन्स फॉर बैटर’ हर तरह के लिंग पक्षपात को दूर करने तथा संतुलित एवं निष्पक्ष दुनिया के निर्माण के लिए एक साथ मिल कर काम करने की अपील करता है। इस अभियान के माध्यम से कैनन इण्डिया अपने सभी उपभोक्ताओं को एकजुट होकर इस दिशा में काम करने और इस संदेश को प्रसारित करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने महिला कर्मचारियों के महत्व पर बात करते हुए श्री काजूटाडा कोबायाशी, प्रेज़ीडेन्ट एण्ड सीईओ, कैनन इण्डिया ने कहा, ‘‘कैनन इण्डिया में ष्ज्ञलवेमपष् हमारा कोरपोरेट दृष्टिकोण है, जिसका अर्थ है सभी के कल्याण एक साथ मिलकर रहना और एक जुट होकर काम करना। हम अपने कर्मचारियों को महत्व देते हैं, वे हमारी सफलता के मूल स्तंभ हैं। विभिन्न पृष्ठभूमियों और विभिन्न प्रकार के कौशल से युक्त हमारे साथ काम करने वाले ये कर्मचारी हमें कारोबार की सभी चुनौतियों से निपटने तथा इनोवेटिव प्रथाओं के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए मदद करते हैं। हमें गर्व है कि आज के इस दौर में हम महिला सशक्तीकरण एवं समानता के दृष्टिकोण के साथ अपने कार्यों का संचालन करते हैं। लिंग समानता एवं महिलाओं की उन्नति के लिए हमारी प्रतिबद्धता ही हमारे मूल्यों का आधार है। अपने महिला स्टाफ को पूर्ण सहयोग प्रदान कर, उनमें निवेश कर हम सुनिश्चित करते हें वे हमारे साथ अपने आप को हमेशा सशक्त, महत्वपूर्ण एवं सम्मानित महसूस करें। हम हमेशा से अपने महिला कर्मचारियों को प्राथमिकता देते आए हैं। इस तरह के प्रयासों के द्वारा हम चाहते हैं कि कैनन के लिए काम करने वाले और कैनन से जुड़े सभी लोग गर्व महसूस करें।’’
संगठन की महिला लीडर एवं बहुत से लोगों के लिए रोल मॉडल मिस शिखा राय, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, एचआर, कैनन इण्डिया ने कहा, ‘‘कैनन इण्डिया में हम बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष, पारदर्शी, एक समान प्रथाओं के द्वारा विविधता और समावेशन को बढ़ावा देते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें महिलाओं से जुड़ी रूढ़ीवादी अवधारणाओं पर सवाल उठाने, उन्हें एक समान अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके लिए एक बदलावकर्ता की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। हममें से हर व्यक्ति समानता को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
अपने विभिन्न प्रयासों के द्वारा हम इस दिशा में निरंतर कार्यरत हैं जैसे समय-समय पर लिंग संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन, महिला कर्मचारियों के लिए पार्ट टाईम एवं काम के प्रत्यास्थ घंटों के माध्यम से पोस्ट मैटरनिटी ट्रांज़िशन सपोर्ट, युवा अभिभावकों के लिए डे केयर सुविधाएं तथा भर्ती प्रक्रिया में समीक्षा एवं मूल्यांकन। कैनन में हम किसी भी तरह के भेदभाव या उत्पीड़न के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हैं। शिकायतों के निवारण के लिए हमारे पास एक भीतरी समिति और अनुशासन समिति है।
हमने ऐसी नीतियों, दिशानिर्देशों और प्रथाओं का गठन किया है जो विविधता को बढ़ावा देती हैं और सभी के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं प्रेरक वातावरण सुनिश्चित करती हैं। हमारी अपनी पेशकश ‘वुमेन एम्पावरमेन्ट एट कैनन’ के साथ ‘बैलेंस फॉर बैटर’ अभियान की शुरूआत करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है।
इस महिला दिवस के मौके पर हम वी एट कैनन के माध्यम से अपने महिला स्टाफ को विशेष अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। इसके तहत कई विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जैसे वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा ‘गुड मोर्निंग वॉक’ एवं महिलाओं का अभिवादन, ‘अपने जीवन में बदलाव लाने वाली महिला’ स्टाफ द्वारा प्रेरक किताबों, वीडियो एवं कहानियों को साझा किया जाना तथा कंपनी द्वारा महिलाओं के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच आदि।


