- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केप्री स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड ने अनब्राको (UNBRAKO) में 375 करोड़ रुपये का निवेश किया
दुनिया भर में फास्टनर्स का जाना-माना ब्रांड
मुंबई, 14 जून 2022: केप्री एक्सपोनेंशिया मैनेजर्स एल.एल.पी. (सी. एक्स.एम.) द्वारा प्रबंधित केप्री स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड (केप्री फंड) ने दीपक फास्टनर्स लिमिटेड में अपने पहले निवेश की घोषणा की। इस निवेश के माध्यम से केप्री फंड ने कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल की है, जो बेहद महत्त्वपूर्ण है। इस निवेश में ऋण के साथ-साथ कन्वर्टिबल और इक्विटी को भी शामिल किया गया है।
लुधियाना स्थित इस कंपनी ने प्राप्त किए गए निवेश के माध्यम से चुनिंदा उधारदाताओं को बाहर निकलने की सुविधा प्रदान करते हुए अपने सफर की नए सिरे से शुरुआत की है। कंपनी ने अपने मजबूत ब्रांड, बाजार की स्थिति और अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का लाभ उठाकर आने वाले वर्षों में दुनिया भर में इंडस्ट्रियल फास्टनर्स के क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी के रूप में उभरने का लक्ष्य रखा है।
ट्रांजैक्शन के बेजोड़ ढांचे को निवेश के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसका उद्देश्य कंपनी को उसके विकास प्रयासों में सहायता प्रदान करना है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में अपने इक्विटी शेयरों की सार्वजनिक पेशकश करना चाहती है। केप्री फंड के उमेश बियानी और अंकित जैन को कंपनी के बोर्ड में नॉमिनी डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया जाएगा।
मौजूदा ट्रांजैक्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, केप्री ग्लोबल ग्रुप के संस्थापक, श्री राजेश शर्मा ने कहा, “दीपक फास्टनर्स लिमिटेड के साथ इस साझेदारी से हम बेहद उत्साहित हैं। इस निवेश को पूंजी संरचना को पुनर्व्यवस्थित करके और ऋण को स्थायी स्तर तक कम करके कंपनी की विकास योजना को बढ़ावा देने के लिए संरचित किया गया है। हमें दृढ़ विश्वास है कि कंपनी भारतीय उद्योग के लिए एक पसंदीदा फास्टनर भागीदार के रूप में उभरने की कगार पर है, जिसका श्रेय इसके विश्व-प्रसिद्ध एवं मजबूत ‘अनब्राको’ ब्रांड, उच्च कोटि की विनिर्माण क्षमताओं तथा भारत की विकास गाथा से मिले प्रोत्साहन को जाता है। यह निवेश बेहद मजबूत एवं लचीली व्यवसाय मॉडल वाली कंपनियों के साथ काम करने तथा उन्हें अपने व्यवसाय के संचालन को बदलने में मदद करने के हमारे मूल सिद्धांत के अनुरूप है, ताकि वे उद्योग जगत की एक प्रमुख कंपनी के रूप में विकसित हो सकें।”
इस मौके पर दीपक फास्टनर्स के प्रमोटर, श्री संजीव कालरा ने कहा, “प्रीमियम गुणवत्ता वाले इंडस्ट्रियल फास्टनर्स के डिजाइन, निर्माण एवं मार्केटिंग में पूरी दुनिया में सबसे आगे रहना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। हम पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर मौजूद एवं सुलभ मार्केटिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तथा मेड-इन-इंडिया “अनब्राको” फास्टनर्स की अपनी सीरीज के साथ दुनिया में इंडस्ट्रियल फास्टनर्स के बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रहे हैं। केप्री एक्सपोनेंशिया द्वारा किया गया यह निवेश हमारे सामर्थ्य और हमारी क्षमता का प्रमाण है। हमें पूरा यकीन है कि हम अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम होंगे और आने वाले कुछ दिनों में अपना आई.पी.ओ. भी प्रस्तुत करेंगे।”
आर्या एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने इस ट्रांजैक्शन के बारे में कंपनी को परामर्श दिया है।


