- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
कारदेखो ने फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए की यूज्ड कारें बेचने की शुरूआत, जयपुर में खोला पहला कारदेखो गाड़ी ट्रस्टमार्क स्टोर
• कंपनी की यूज्ड कार बिजनेस में फाइनेंशियल ईयर 2020-21 तक 20 मिलियन डॉलर इंवेस्ट करने की है योजना
नई दिल्ली. भारत की अग्रणी फुल स्टैक ऑटो टेक कंपनी कारदेखो ने सर्टिफाइड यूज़्ड कार बेचने के लिए अपना पहला फ्रेंचाइजी स्टोर जयपुर में लॉन्च किया है, जिसे कारदेखो गाड़ी ट्रस्टमार्क स्टोर नाम से शुरू किया गया है। इस तरह पर्सनल मोबिलिटी के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी बनने के लिए कारदेखो ने एक और नया आयाम स्थापित किया है।
पूरे भारत में कारदेखो के 50 से अधिक कारदेखो गाड़ी स्टोर मौजूद हैं जहां ग्राहक अपनी यूज़्ड कार बेच सकते हैं। कारदेखो ट्रस्टमार्क स्टोर्स पर ग्राहकों को वैसा ही अनुभव मिलेगा जैसा कि किसी नई कार को खरीदते वक्त ग्राहकों को संबंधित शोरूम पर मिलता है।
कंपनी की योजना यूज्ड कार सेंगमेंट में फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करने और इस दौरान देश में 50 एक्सक्लूजिव फ्रेंचाइजी कारदेखो गाड़ी ट्रस्टमार्क स्टोर तथा 200 फ्रेंचाइज़ी रिटेल लोकेशन खोलने की है, जहां ट्रस्टमार्क कारों की एक लंबी रेंज मिलेगी। 2020 तक कंपनी की योजना इन फ्रेंचाइजी रिटेल लोकेशन की संख्या 1000 से ज्यादा तक पहुंचाने की है। आने वाले कुछ समय में दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में भी ये स्टोर्स खोले जाएंगे।
इन एक्सक्लूज़िव स्टोर्स के ज़रिए बेची जाने वाली सभी गाड़ियां ट्रस्टमार्क कारें होंगी, जिनके साथ 6 महीने या 7500 किलोमीटर की इंजन और ट्रांसमिशन वॉरन्टी मिलेगी। वहीं ग्राहकों को 7 दिन की शील्ड का लाभ भी दिया जाएगा।
कार खरीदने के बाद 7 दिन तक के लिए मान्य इस शील्ड प्रोग्राम में यदि ग्राहकों को कार के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पार्ट में कोई समस्या आती है जो इवेल्यूएशन का हिस्सा नहीं था, उसे बिना किसी शुल्क के बदला या रिपेयर किया जाएगा। खास बात ये है कि यह सुविधा भारत में अब तक कहीं भी शुरू नहीं की गई है।
कंपनी द्वारा बेची जाने वाली कारों की सही ढंग से जांच होगी जहां ओनरशिप, चालान हिस्ट्री, ओडोमीटर टैंपरिंग, एक्सिडेंटल हिस्ट्री, कार की उम्र के साथ बुनियादी बातों को सही ढंग से परखा जाएगा। आमतौर पर इस तरह की जांच पड़ताल यूज़्ड कार खरीदने वाले ग्राहकों को खुद ही करनी पड़ती है, मगर कारदेखो के ज़रिए यूज़्ड कार खरीदने वाले ग्राहकों को इस तरह की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें आसान और सुरक्षित तरीके से कार खरीदने का अनुभव मिलेगा।
इसके अलावा ट्रस्टमार्क स्टोर्स पर एक ही छत के नीचे स्पॉट लोन और इंश्योरेंस के साथ आरसी ट्रांसफर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। साथ ही, हर ट्रस्टमार्क कार की इवेल्यूएशन रिपोर्ट वेबसाइट पर उपलब्ध होगी जिसे कोई भी ग्राहक देख सकता है और उसपर कार खरीदने से पहले विचार विमर्श कर सकता है।
कारदेखो गाड़ी ट्रस्टमार्क स्टोर के लॉन्च के अवसर पर कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन ने कहा कि “पिछले कुछ समय से यूज़्ड कारों की डिमांड काफी बढ़ी है और आपदा के इस दौर ने पर्सनल व्हीकल की जरूरत को बढ़ा दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2020 में हर नई कार की खरीद की तुलना में उससे 1.3 गुना ज्यादा यूज्ड कार खरीदी गई।
इस फाइनेंशियल ईयर हम ये आकंड़ा 1.8 गुना बढ़ते हुए देख सकते हैं जहां ग्राहक कम कीमत में आने वाली पर्सनल मोबिलिटी को तवज्जों देंगे। ट्रस्टमार्क कारें बेचने के लिए हम फ्रेंचाइज़ी बिजनेस मॉडल में प्रवेश कर रहे हैं जहां ग्राहकों को पारदर्शी तरीके से और बिना किसी परेशानी के पर्सनल मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राप्त होगा।”
कंपनी ने हाल ही में लॉकडाउन पूरी तरह से हटने के बाद यूज़्ड कारों को लेकर ग्राहक के दृष्टिकोण पर एक रिपोर्ट जारी की है और पूरे देश में इस तरह के वाहनों की खोज करने वाले इच्छुक ग्राहकों की तादाद में भारी वृद्धि देखी गई है।


