- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
इंदौर में ‘केयर संगम’ की शुरुआत, 10 किमी दुरस्त के निवासियों को मिलेगी यह सुविधा
· नियमित स्वास्थ्य जांच, वेलनेस सत्र, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और आपातकालीन हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं उपलब्ध; कार्ड की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक
इंदौर, 26 जुलाई, 2025। इंदौर के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने ‘केयर संगम’ नामक सामुदायिक स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की है। यह पहल विशेष रूप से अस्पताल से 10 किलोमीटर दूर रहने वाले निवासियों के लिए तैयार की गई है, ताकि उन्हें निवारक स्वास्थ्य उपाय, वेलनेस जागरूकता और त्वरित चिकित्सा सहायता एक ही ढांचे में उपलब्ध कराई जा सके।
‘केयर संगम’ के तहत निवासियों को नियमित स्वास्थ्य जांच और वेलनेस स्क्रीनिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल के अंतर्गत ओपीडी और आईपीडी सेवाओं में प्राथमिकता सहायता, निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता सत्र (निर्धारित समय अनुसार), 5 किलोमीटर की सीमा में निःशुल्क एम्बुलेंस पिकअप सेवा और 24 घंटे सक्रिय आपातकालीन हेल्पलाइन (0731-4774444) जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मासिक स्वास्थ्य वार्ताएं, व्यक्तिगत तिमाही स्वास्थ्य कैलेंडर और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
सदस्यता के अंतर्गत निवासियों को डॉक्टर कंसल्टेशन, हेल्थ चेक पैकेज, इन-हाउस जांच और फार्मेसी सेवाओं पर निर्धारित प्रतिशत में छूट मिलेगी। इन-पेशेंट (IPD) भर्ती पर भी सीमित रियायतें उपलब्ध होंगी, हालांकि यह छूट दवाओं, कंज्यूमेबल्स और इंप्लांट्स पर लागू नहीं होगी। सभी छूटें 31 दिसंबर 2026 तक मान्य रहेंगी और एक समय में केवल एक ऑफर का ही लाभ लिया जा सकेगा।
केयर सीएचएल हॉस्पिटल के सीओओ श्री मनीष गुप्ता ने कहा, “केयर संगम का मुख्य उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है। यह पहल स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, निवारक उपायों को प्रोत्साहित करने और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम चाहते हैं कि लोग समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं और रोग-निवारक जीवनशैली अपनाएं, जिससे गंभीर बीमारियों की संभावना कम हो सके।”
निवासी ‘केयर संगम’ कार्ड अस्पताल के बिलिंग डेस्क, हेल्प डेस्क या निर्धारित केयर संगम हेल्थ कैंप्स से प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम से जुड़ी सभी सुविधाएं और प्राथमिकता सेवाएं उपलब्ध होंगी।


