- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
द कपिल शर्मा शो में आएंगे महाभारत के कलाकार
इस रविवार, द कपिल शर्मा शो अपने दर्शकों को यादों की गलियों में ले जाएगा, जहां टेलीविजन जगत के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक ‘महाभारत’ के कलाकार इस शो के सेट पर पहुंचेंगे।
सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो में पहुंचने वाले कलाकारों में नितिश भारद्वाज, गूफी पेंटल, गजेंद्र चौहान, अर्जुन और पुनीत इस्सर शामिल हैं, जो रथ पर सवार होकर सेट पर एंट्री करेंगे।
इस शो में ये सभी कलाकार एक दूसरे के साथ काम करने के अपने अनुभव याद करेंगे और यह भी बताएंगे कि भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर पौराणिक शोज़ में शामिल इस शो में काम करने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई।
इन कलाकारों के साथ बी. आर. चोपड़ा की बहु रेणु रवि चोपड़ा भी इस शो में आएंगी, जो इस भव्य शो को बनाने के पीछे अपने ससुर के नजरिए के बारे में बताएंगी।


