- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एंड पिक्चर्स पर दबंग 3 के प्रीमियर के साथ फुल-ऑन चुलबुल पांडे स्टाइल में मनाइए रिपब्लिक डे
स्वागत नहीं करोगे, दबंग चुलबुल पांडेजी का? इस रिपब्लिक डे हवाओं में आजादी की उमंग और दिल में जोश लेकर एंड पिक्चर्स आपके लिए फिल्म ‘दबंग 3‘ का फुल ऑन तूफानी प्रीमियर लेकर आ रहा है। चुलबुल पांडे के दमदार डायलॉग्स, दिलफरेब चाल-ढाल, आकर्षक गॉगल्स और चमचमाते बेल्ट यकीनन इस साल के सेलिब्रेशन का मनोरंजन से भरपूर बोनस है।
तो आप भी सलमान खान और उनकी प्यारी रज्जो सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ प्रभु देवा, महेश मांजरेकर, अरबाज़ खान और नवोदित अभिनेत्री सई मांजरेकर की शानदार परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हो जाइए, जहां वो पर्दे पर दबंग की रोमांचक दुनिया लेकर आएंगे।
इस फिल्म के बारे में बताते हुए सई मांजरेकर ने कहा, “मैंने दबंग 3 के साथ बी-टाउन में कदम रखा था और इतनी सफल फ्रैंचाइज़ का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव रहा। चुलबुल पांडे के किरदार ने मुझे हमेशा से आकर्षित किया है, जहां वो निडर होकर न्याय करने के अपने तरीके आजमाता है और साथ ही आकर्षक और मजेदार भी बने रहता है। इस रिपब्लिक डे पर मुझे एंड पिक्चर्स पर होने जा रहे दबंग 3 के प्रीमियर का इंतजार है, जहां हम मिलकर एक ऐसे विचित्र हीरो को सेलिब्रेट करेंगे, जिसे सारा देश प्यार करता है।”
इस फिल्म में चुलबुल पांडे अपने पुराने दुश्मन बल्ली सिंह का सामना करने के लिए अपने खास मिजाज और निडर अंदाज के साथ आगे आएंगे। अपने परिवार को बचाने के लिए अब चुलबुल पांडे को हिम्मत जुटानी होगी, ताकि देर होने से पहले वो उसके अंदर के राक्षस को खत्म कर सके!
रिपब्लिक डे पर इस फिल्म के प्रीमियर से पहले एंड पिक्चर्स 21 जनवरी से 25 जनवरी तक हर रात 8 बजे फुल-ऑन जोश फिल्म फेस्टिवल के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ाने की तैयारी कर चुका है। इस फेस्टिवल में सूर्या, सत्यमेव जयते, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक, कमांडो 3 और हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी।
तो आप भी तैयार हो जाइए क्योंकि भाई का जोश होगा ऑन नहीं, फुल-ऑन, रिपब्लिक डे पर दबंग 3 के प्रीमियर के साथ, 26 जनवरी को रात 8 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।


