- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
‘कल्कि 2898 एडी’ की दो नेशनल अवॉर्ड जीत पर वैजयंती मूवीज़ में जश्न
बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
वैजयंती मूवीज़ के लिए आज जश्न का मौका है, क्योंकि ‘कल्कि 2898 एडी’ ने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट के साथ-साथ बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए भी सम्मानित किया गया है।
नाग अश्विन के डायरेक्शन और वैजयंती मूवीज़ के प्रोडक्शन में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ एक ऐसे बड़े और महत्वाकांक्षी विज़न से निकली फिल्म है, जिसमें माइथोलॉजी, साइंस-फिक्शन और ग्रैंड स्टोरीटेलिंग का जबरदस्त मेल देखने को मिला। नेशनल अवॉर्ड्स में मिली यह पहचान उस क्रिएटिविटी, मेहनत और शानदार क्राफ्ट को सलाम है, जिसने इस अनोखी सिनेमाई दुनिया को पर्दे पर साकार किया।
अपनी खुशी और आभार जाहिर करते हुए वैजयंती मूवीज़ के प्रोड्यूसर्स ने कहा,
“‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल अवॉर्ड जीतना हम सभी के लिए बेहद गर्व का पल है। एक ऐसी फिल्म, जिसकी शुरुआत एक बड़े और बोल्ड विज़न के साथ हुई थी, उसे इस तरह का सम्मान मिलना हमारे लिए बेहद खास और संतोषजनक है।
शुरुआत से ही नाग अश्विन फिल्म को लेकर एक बेहद अलग और कल्पनाशील विज़न के साथ आए थे। उस विज़न को पर्दे पर उतारना पूरी टीम की एक शानदार सामूहिक मेहनत थी। हमारे कलाकारों और पूरी क्रू की मेहनत, भरोसे और क्रिएटिविटी ने ऐसी दुनिया बनाने में मदद की, जिसे दर्शक सिर्फ देख ही नहीं पाए, बल्कि उससे जुड़ भी पाए।
‘कल्कि 2898 एडी’ से जुड़े हर शख्स के लिए दो नेशनल अवॉर्ड मिलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह फिल्म को बनाने में लगी क्रिएटिविटी और बेहतरीन क्राफ्ट की पहचान भी है।
वैजयंती मूवीज़ के लिए यह कई दशकों से चली आ रही हमारी सिनेमाई यात्रा का एक और बेहद खास अध्याय है। हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है कि बड़े सपने देखें, नए रिस्क लें और ऐसी कहानियां सुनाएं जो दर्शकों के दिल और यादों में लंबे समय तक बनी रहें।
हम नेशनल अवॉर्ड्स की ज्यूरी, नाग अश्विन, हमारे पूरे कास्ट और क्रू और इस सफर का हिस्सा रहे हर एक शख्स के दिल से आभारी हैं। ‘कल्कि’ का अगला चैप्टर अब आकार ले रहा है और हम आगे भी बेखौफ होकर बड़े सपने देखने और स्टोरीटेलिंग की नई सीमाएं तय करने के लिए तैयार हैं।”
‘कल्कि 2898 एडी’ के खाते में आए ये दो नेशनल अवॉर्ड फिल्म के सफर में एक और बड़ा माइलस्टोन जोड़ते हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ एक विशाल क्रिएटिव और टेक्निकल टीम ने मिलकर काम किया था।
वैजयंती मूवीज़ के लिए यह सम्मान उसके दशकों पुराने सफर में एक और यादगार अध्याय जोड़ता है। ऐसा सफर, जिसमें बड़े स्केल, बड़े विज़न और दमदार कहानी को साथ लेकर सिनेमा बनाने की परंपरा रही है।


