- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
किसी भी मौसम में अब खराब नहीं होगा अनाज
ग्रेन एक्स इंडिया में नई तकनीकों का प्रदर्शन
इंदौर । जर्मनी की ग्रेन प्रिजर्वेशन कूलिंग एंड हीट सैनिटाइजर मशीन काफ़ी उपयोगी साबित हो रही है। इन मशीनों से अब अनाज को सालों तक केमिकल और हर्बल तरीका अपनाए बिना केवल सामान्य तापमान पर सेट कर सुरक्षित रखा जा सकता है।
ऐसी ही कई नवीन तकनीक युक्त मशीनें ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा बायपास स्थित लाभ गंगा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ग्रेन एक्स इंडिया में देखने को मिल रही है।
कूलिंग एंड हिट सैनिटाइजर मशीन की जानकारी जर्मनी से आये ग्रेन सेक्यूरिटी एक्सपर्ट डॉ. क्लास एम ब्राउनबेक वेरटीएड्स ने देते हुए बताया कि इन मशीनों के द्वारा अनाज को सामान्य तापमान पर रखकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अभी तक अनाज को सुरक्षित रखने के लिए कीटनाशक और ऑर्गेनिक तरीका अपनाया जाता था। इन तरीकों पर काफी खर्च भी आता है और अनाज सुरक्षित होने की गारंटी भी नहीं रहती है।
मशीन 24 घंटे में 50 टन से 9 सौ टन अनाज की कूलिंग कर फंगस को भी दूर करता है। 20 लाख से 1 करोड रुपए तक की कीमत वाली मशीन द्वारा एक बार तापमान सेट करने के बाद 3 महीने से ज्यादा समय तक का नाच सुरक्षित रहता है। एक बार में 30 किलोवाट से लेकर 275 किलोवाट बिजली इस्तेमाल होती है। विदेशों के साथ हैं भारत में यह मशीन बिहार ,पुणे, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोलकाता ,वेस्ट बंगाल ,मंदसौर आदि जगहों पर इस्तेमाल हो रही है।
एग्जीबिशन में अन्य मशीनें भी कई खासियत लिए हुए हैं । 1 घंटे में 4 टन दाल साफ करती है चीन की कलर सार्टेक्स की मशीनस्विजरलैंड की टेक्नॉलॉजी और चाइना में बनने वाली कलर सार्टेक्स मशीन दाल व अन्य अनाज से डंठल ,कंकड़, टूटी-फूटी दाल अलग कर साफ और एक समान दाने वाली दाल अलग करती है।
अभी यह मशीन महाराष्ट्र ,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में ज्यादा इस्तेमाल की जा रही है। मध्यप्रदेश में नीमच और रतलाम में 150 मशीनें लगी है। एग्जिबिशन में कोरिया कलर सार्टेक्स की मशीन, कनाडा दाल मिल साइलोस मशीन, यूएसए साइलोज मशीन ,इंग्लैंड दाल एवं फ्लोर मिल की मशीन, जापान दाल एवं फ्लोर मशीन,जर्मनी कंप्रेसर की संपूर्ण सीरीज, टर्की फ्लोअर मशीन आदि मशीनें भी हैं।
संस्था के अध्यक्ष सर्व श्री सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्षद्वय अनिल सुरेका एवं सुभाष गुप्ता और सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में देश विदेश से हजारों एक्सपर्ट शामिल हुए। दिनांक 10 फरवरी को प्रदर्शनी का समापन होगा । जिसमे देश भर से आये दाल व अनाज उद्योगो के दिग्गज पैनल डिस्कशन करेंगे ।


