- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म के दो साल पूरे!
अभिषेक कपूर ने कहा “LGBTQIA कम्युनिटी की आवाज़ को पहुंचाने का यह मेरा ईमानदार प्रयास था!”
डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म “चंडीगढ़ करे आशिकी” 10 दिसंबर को अपनी दूसरी एनिवर्सरी मना रही है। अपनी कहानी कहने की प्रतिभा के लिए मशहूर कपूर ने एक ऐसी लव स्टोरी दर्शायी, जिसने विश्व स्तर पर लोगों को प्रभावित किया। अपने कल्ट क्लासिक्स ‘रॉक ऑन!!’, ‘काई पो चे’ और “केदारनाथ’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में कपूर ने भावनाओं को खूबसूरती से स्क्रीन पर दिखाया। यह फ़िल्म उनकी अनूठी स्टोरीटेलिंग और डायरेक्टोरियल मास्टरी का प्रमाण है।
इस मौके पर कपूर ने कहा, “फिल्म को रिलीज हुए दो साल हो गए हैं। मैं ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए इस कहानी को साझा करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। LGBTQIA+ कम्युनिटी की आवाज को पहुंचाने का यह मेरा ईमानदार प्रयास था, जिससे सामाजिक स्वीकृति में उन्हें मदद मिल सके। हालांकि, बदलाव के लिए जनता तक पहुंचने में मेनस्ट्रीम एप्रोच, म्यूजिक, सेलिब्रेशन और कन्वर्सेशन को शामिल करने की ज़रूरत पड़ती है और फिल्म ऐसा करने में कामयाब रही।”
अभिषेक कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब अपने आगामी अनाम प्रोजेक्ट में अजय देवगन को डायरेक्ट करते नज़र आएंगे।


