- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
चिंगारी एप ने लांच किया सबसे बड़ा डिजिटल टैलेंट हंट ‘चिंगारी स्टार- टैलेंट का महासंग्राम’
• सबसे अच्छे कॉन्टेंट क्रियेटर को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार
• 2 लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में दिए जाएंगे कुल 2.8 करोड़ रुपये के नकद इनाम
• यह देशी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म चिंगारी स्टार्स के सभी राज्य विजेताओं को भी प्रदान करेगा 5 लाख रुपये का पुरस्कार
इंदौर। सभी कंटेट क्रिएटर्स के लिए एक बहुत बड़ा मौका सामने है। वे अपने टैलेंट और मेहनत से पा सकते हैं करोड़ों रुपये के इनाम और कर सकते हैं अपने सपनों को सच। भारत का अपना देशी शॉर्ट वीडियो – शेयरिंग एप ‘चिंगारी’ लेकर आया है एक ड्रीम कॉन्टेस्ट।
चिंगारी ने लांच किया है- ‘चिंगारी स्टार्स: टैलेंट का महासंग्राम’। जो कि देश का पहला डिजिटल टैलेंट हंट शो होगा, जहां बेस्ट कॉन्टेंट क्रियेटर को मिलेगा अवसर एक करोड़ रुपये नकद जीतने का। साथ ही हर राज्य से एक बेस्ट कॉन्टेंट क्रियेटर को प्राप्त होगी 5 लाख रुपये की इनामी राशि।
यह राशि राज्यस्तरीय विजेता को इस देशी एप पर अपलोड किए गए उनके चयनित वीडियो के आधार पर प्रदान की जाएगी। सबसे खास बात हर शॉर्टलिस्ट प्रतियोगी और विजेता को इस प्रतियोगिता से अपनी पहचान बनाने और प्रसिद्धि पाने का मौका तो मिलेगा ही।
श्री सुमित घोष, को फाउंडर, चिंगारी एप, के अनुसार- यह प्रतियोगिता ‘चिंगारी स्टार्स:टैलेंट का महासंग्राम- भारत का पहला डिजिटल रियालिटी शो होगा। चिंगारी यूजर्स इसके अंतर्गत एप पर अपलोड होने वाले बेस्ट कंटेंट के लिए वोट करेंगे और ऑल-इंडिया स्तर पर विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।
इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य हमारे अपने देश की प्रतिभाओं को प्रमोट करके फेमस और रिच होने के उनके सपने को पूरा करने का है। हमें विश्वास है कि बड़ी संख्या में लोग चिंगारी को जॉइन करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।’
राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं 15-20 दिनों के अंतराल पर आयोजित की जाएंगी और कंटेंट क्रिएटर्स अपनी पसंद की किसी भी कैटेगरी पर वीडियो बना सकते हैं। इन कैटेगरी में डांस, गाना, एक्ट, मिमिक्री, स्टैंड अप या अन्य कोई भी इनोवेशन आधारित वीडियो शामिल होंगे।
प्रतियोगिता के बारे में और जानकारी देते हुए, श्री सुमित घोष, को फाउंडर तथा चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, चिंगारी एप ने बताया-‘यह प्रतियोगिता सभी भारतीयों के लिए है, उनके लिए भी जो अभी विदेशों में रह रहे हैं।
प्रत्येक प्रतियोगी को अपनी प्रस्तुति 15-60 सेकेंड्स के वीडियो फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी। जो प्रतिभागी शॉर्टलिस्ट किये जायेंगे उन्हें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल्स पर वोट के लिए अपील करने का भी अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में पूरी तरह पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाये रखने के लिए एप के लीडरबोर्ड पर वोटों की लाइव काउंटिंग जारी रहेगी।’
जानिए किस तरह लिया जा सकता है इस प्रतियोगिता में हिस्सा।
- डाउनलोड करें चिंगारी एप:
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या आईओएस स्टोर से फ्री चिंगारी एप डाउनलोड करें और इस प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल बनाएं। - अपनी पसंदीदा कैटेगरी चुनें:
चिंगारी पर आपको कई सारी कैटेगरी मिलेंगी, जैसे डांस, सांग, एक्ट्स, मिमिक्री, स्टैंड अप्स और इनोवेशन्स। आप इनमें से अपनी पसंद की कैटेगरी चुन सकते हैं। - अपना बेस्ट वीडियो अपलोड करें:
15-60 सेकेंड की प्रस्तुति का अपना कोई भी बेस्ट वीडियो अपलोड करें। - अपने मित्रों से शेयर करें:
अपनी प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु अपने मित्रों/परिचितों की मदद लें। उनसे वीडियो शेयर करें। - मित्रों से इस फ्री एप को डाउनलोड करने के ये कहें:
अपने मित्रों/ परिचोतों से इस एप को डाउनलोड करने और आपको फॉलो करके वोट करने और आपके वीडियो को एक चिंगारी (लाइक) देने को कहें। - हर राज्य से टॉप 10 प्रतियोगियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा:
ये सभी शॉर्टलिस्ट प्रतियोगी प्रत्येक राज्य में 5 लाख रुपये की इनामी राशि के लिए आपस में प्रतियोगिता करेंगे। - 5 लाख रुपये जीतिए और 1 करोड़ की प्रतियोगिता का हिस्सा बनिये:
हर राज्य से आने वाले एक विजेता को, जिसके पास सबसे ज्यादा चिंगारी (लाइक्स) होंगी, उसे 5 लाख की धनराशि तो मिलेगी ही, साथ ही मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर 1 करोड़ रुपये की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर। इस विजेता के अलावा हर राज्य से, राज्य स्तर के टॉप 10 प्रतियोगी भी 1 करोड़ रुपये की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। - राज्य स्तरीय विजेता को अपलोड करना होंगे 3 नजाये वीडियोज़:
प्रत्येक राज्यस्तरीय विजेता को चिंगारी एप पर तीन नए वीडियोज़ क्रिएट करने होंगे। - वोट के लिए अपील:
चिंगारी प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा तैयार किया गया वोट अपील का वीडियो लेगी और इस वीडियो को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के न्यूज़ चैनल्स पर दिखाया जाएगा। - विजेता की घोषणा:
वोटों की लाइव गिनती होने के बाद, चिंगारी द्वारा 25 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा।
यह देशी प्लेटफॉर्म भारतीय म्यूज़िक कम्पोज़र्स को भी अपबे इस फ्री प्लेटफॉर्म पर उनकी क्रियेशन्स अपलोड करने के लिए आमंत्रित करता है, इस वादे के साथ कि चिंगारी द्वारा डिस्ट्रिब्यूशन के साथ ही उनके गाने/ म्यूज़िक की पहुंच और लोकप्रियता के आधार पर उन्हें नकद राशि का भुगतान भी किया जाएगा।
इसके साथ ही चिंगारी कम्पोज़र्स को इस एप पर लोकप्रिय होने वाले उनके गानों के लिए रेवेन्यू शेयर भी प्रदान करेगा। इस बीच, चिंगारी का यूजर बेस भी तेजी से आसमान की ऊंचाइयों तक बढ़ रहा है। मात्र एक महीने में इस एप को 20 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर करीब एक महीने तक ट्रेन्डिंग कर चुका है।
तो इंतज़ार किस बात का? अभी चिंगारी एप डाउनलोड कीजिये और अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस का वीडियो अपलोड किजीए। पाइए मौका 1 करोड़ रुपये नकद जीतने और फेमस होने का।


