- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
चिंगारी ने ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर और निवेशक के तौर पर सलमान खान का स्वागत किया
नई दिल्ली. भारत के सबसे तेजी से बढ़ते मीडिया सुपर एंटरटेनमेंट ऐप चिंगारी ने आज सलमान खान को ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर और इन्वेस्टर घोषित किया।
सलमान खान भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित अभिनेता और बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह हैं। सबसे पसंदीदा अभिनेता में से एक होने के अलावा वे एक सफल निर्माता, सबसे लोकप्रिय टीवी होस्ट और परोपकार में भी सबसे आगे हैं।
चिंगारी ऐप के सह-संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा, “चिंगारी के लिए यह वास्तव में महत्वपूर्ण पार्टनरशिप है। हम भारत के हर राज्य तक पहुंचना चाहते हैं और यह हमारे लिए खुशी की बात है कि सलमान खान हमारे ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर और निवेशक के तौर पर जुड़ रहे हैं। हमें विश्वास है कि हमारी भागीदारी निकट भविष्य में चिंगारी को और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सहायक बनेगी।
इस भागादीरी पर सलमान खान ने कहा, चिंगारी भारत के सबसे लोकप्रिय मनोरंजन ऐप्स में से एक है और इसने यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वैल्यू एड करने पर फोकस किया है। मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि चिंगारी ने इतने कम समय में इस तरह आकार लिया, ग्रामीण से शहरी स्तर तक करोड़ों लोगों को अपनी अनोखी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया और दिन-ब-दिन इसके यूजर्स बढ़ते चले गए।
ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर और निवेशक के रूप में सलमान खान का साथ मिलने के बाद चिंगारी को अब उम्मीद है कि वह जल्द ही मार्केट लीडर के तौर पर अपनी पोजिशन को मजबूती देगा। लीडर…चिंगारी, अपने क्षेत्र में सबसे आगे, जो गर्व के साथ “मेड इन इंडिया” टैग लगाता है। चिंगारी वर्ष 2020 में आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज का विजेता रहा है।
चिंगारी ऐप के सह-संस्थापक और सीओओ दीपक साल्वी ने कहा, हम मानते हैं कि सलमान की मास अपील हमें प्लेटफ़ॉर्म पर अधिक यूजर्स को आकर्षित करने में मदद करेगी। चिंगारी ने हमेशा कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त बनाने पर फोकस किया है। एक ऐसी स्ट्रैटजी पर लगातार काम किया है, जहां नए फीचर्स उपलब्ध कराए जाए और पूरे भारत के यूजर्स के लिए प्रासंगिक और रुचिकर कंटेंट को पेश किया जाए।
UBT यानी सलमान की टैलेंट मैनेजमेंट फर्म के सह-संस्थापक विक्रम तंवर हैं और इस कंपनी को चिंगारी ने एक्सक्लूसिव तौर पर पूरे देश में प्रीमियम टेलेंट के साथ जुड़ने के लिए एम्पैनल किया है। श्री तंवर ने कहा, “भारत में शॉर्ट वीडियो स्पेस में तेजी से विस्तार हुआ है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग कंटेंट बनाने में कर रहे हैं और इस तरह के कंटेंट को कई भारतीय पसंद भी कर रहे हैं। चिंगारी के साथ यह जुड़ाव बहुत सारे यूजर्स को अपनी अनदेखी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा और भारत में नए जमाने के डिजिटल स्टार्स को आगे आने में मदद करेगा।
चिंगारी ऐप के सह-संस्थापक और सीएसओ आदित्य कोठारी कहते हैं, ‘हम एक ऐसा ब्रांड एम्बेसेडर चाहते थे, जो देश के हर तबके और हर वर्ग के साथ जुड़ाव महसूस करें। हमारे लिए खुशी की बात है कि सलमान खान सभी शैलियों और पूरे देश में लोकप्रिय हैं और वह हमारे ब्रांड के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। आगे की बात करें तो चिंगारी का उद्देश्य क्रिएटर्स को अपने मंच पर यूनिक कंटेंट बनाने के लिए बेहतर टूल्स प्रदान करना है।
दिसंबर 2020 तक चिंगारी ने भारत और दुनियाभर में अपने ब्लू-चिप बैकर्स से, $1.4 मिलियन का फंड जुटा लिया था। चिंगारी के निवेशकों में एंजेल लिस्ट, आईसीड (iSeed), विलेज ग्लोबल, ब्लूम फाउंडर्स फंड, जसमिंदर सिंह गुलाटी और अन्य प्रमुख नाम वाले प्रतिष्ठित निवेश समूह शामिल हैं। चिंगारी ने ऑनमोबाइल के नेतृत्व में हाल ही में $13 मिलियन के फंडिंग के एक नए राउंड को क्लोज किया है। इस दौर में भाग लेने वाले अन्य निवेशकों में रिपब्लिक लैब्स यूएस, एस्टार्क वेंचर्स, व्हाइट स्टार कैपिटल, इंडिया टीवी (रजत शर्मा), जेपीआईएन वेंचर्स कैटेलिस्ट्स लिमिटेड, प्रोफिटबोर्ड वेंचर्स और यूके से कुछ बड़े फैमिली ऑफिस फंड्स शामिल हैं।


