- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
फ़िल्म ’83 से पिता संदीप पाटिल की भूमिका में चिराग पाटिल का पोस्टर हुआ रिलीज़!
फ़िल्म ’83 के नवीनतम पोस्टर में चिराग पाटिल का लुक देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी, जिसमें वह ‘मुंबई का स्टैंडस्टॉर्म नाम से प्रसिद्ध अपने पिता संदीप पाटिल की भूमिका निभा रहे है। चिराग पाटिल को अपने दिग्गज क्रिकेटर पिता संदीप पाटिल का चार्म बरकरार रखते देखना बेहद रोमांचक है।
हाल ही में, 83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम और यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पहला लुक पोस्टर साझा किया गया है।
’83 के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल का पहला लुक शेयर किया है और लिखते है,”A mighty batsman who could overpower his competition Presenting the next devil, Mumbai ka Sandstorm – #SandeepPatil #ThisIs83″.
जैसे-जैसे फिल्म रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, मेकर्स ने 1983 की टीम के पहले लुक की सीरीज़ के साथ प्रचार शुरू कर दिया है, जिसने ऐतिहासिक जीत के साथ खुशी से रंग भर दिए थे।
रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे है और दीपिका पादुकोण यहाँ कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में एक कैमियो अवतार में दिखाई देंगी।
अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है।
फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है।
फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।


