- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
क्रिश्चियन कॉलेज, उत्कृष्ट स्कूल व एमरल्ड विजेता बने
इंदौर। रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोट्र्स द्वारा आयोजित फुटबॉल चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में क्रिश्चियन कॉलेज, शास. उत्कृष्ट हासे स्कूल, एमरल्ड हाईट्स स्कूल ने खिताब अपने नाम किया।
दो माह तक चली इस फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के 155 स्कूल-कॉलेजों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले शुक्रवार को एमरल्ड हाईट्स स्कूल मैदान पर खेले गए। कॉलेज पुरुष वर्ग का खिताब क्रिश्चियन कॉलेज ने आईपीएस एकेडमी को 5-0 से पराजित कर अपने नाम किया।
वहीं जूनियर गल्र्स का खिताब शास. उत्कृष्ट हासे स्कूल ने सेंट रेफियल्स स्कूल को 10-0 से मात देकर हासिल किया। जूनियर बॉयज व सीनियर बायज का खिताब एमरल्ड हाईट्स स्कूल ने अपने नाम किया।
जूनियर वर्ग में एमरल्ड ने चोइथराम स्कूल को 5-0 से तथा सीनियर वर्ग में लिटिल एंजिल स्कूल को 4-0 से मात दी। विभिन्न आयु वर्गों में सुभम माने, अमित खरे, माइकल लाकरा, निखिल नेगी, शिवानी निमामा, सीमा सिसिदिया, चंद्रा चौहान, सुजल, दिलीप, फैसान, अनिरूद्ध पटेल, ईश बंसल को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।
स्पर्धा के मुकाबले शिशुकुंज इंटरनेशनल, देवी अहिल्या विवि तथा एमरल्ड हाईट्स स्कूल मैदानों पर खेले गए। विभिन्न वर्गों के पुरस्कार वितरण एमरल्ड हाईट्स स्कूल के संचालक मुक्तेश सिंह, म.प्र. ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी, अर्जुन अवार्डी राजकुमारी राठौर, डीपीएस प्राचार्य अजय शर्मा, आर.डी. चौहान, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी, जिला सचिव लोकेंद्र वर्मा, सीबीएसई सहोदय समूह के मोहित यादव के आतिथ्य में हुआ।
खिताब जीतने वाली टीमें राष्ट्रीय स्पर्धा में इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। फाइनल मुकाबले अहमदाबाद व गोवा में खेले जाएंगे।


