- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
ऑन द स्पॉट गेम में दिखाया हुनर, डेली कॉलेज में दीवाली उत्सव
डेली कॉलेज बिज़नेस स्कूल और डेली कॉलेज ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट में आज दीवाली उत्सव का आयोजन किया गया।
दोनों कॉलेज के छात्रों और शिक्षकगणों ने प्रकाश के इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस दीपोत्सव में कॉलेज के ओल्ड स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित किया गया।
दीपोत्सव का शुभारंभ महाराज नरेंद्र सिंह जी झाबुआ ने द्वीप प्रज्वलित कर किया🤦♀। इस अवसर पर डीन ओम सिंह चौहान, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर पूजा सेठी, मयूरध्वज सिंह, स्टाफ और विद्यार्थीगण मौजूद थे।
दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिये इस कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर पूजा सेठी, प्रतिभा चौरसिया और पूर्णिमा भूषण ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और आकर्षक गेम प्लान किये।
छात्रों ने on the spot गेम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रत्येक टीम को रंगोली, दिया डेकोरेशन और फेस पेंटिंग उनको बताए गए रंगों के अनुसार करना थी। इसके लिये उन्हें उनके स्वयं का पैटर्न और डिज़ाइन दिमाग मे रखकर करना था। यह सभी विद्यार्थियों को काफी चैलेंजिंग लगा।
कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनमोहक और आकर्षक रंगोली बनाई और अलग अलग रंगों से दिया डेकोरेट किया।
रंगोली मेकिंग में shivanjali और लक्ष्या प्रथम और अनुरा और काजोल द्वितीय रही और दिया डेकोरेशन में आस्था प्रथम, हनी द्वितीय और अनुश्री तृतीय रही।
इन प्रतियोगिताओं के अलावा कुछ मैनेजमेंट गेम्स भी कार्यक्रम का हिस्सा थे जिसमें one minute गेम्स और दीवाली से सम्बन्धित प्रश्नावली थी। जैसे धन तेरस पर हम किस भगवान की पूजा करते है और नर्क चौदस या रूप चौदस क्यों मनाई जाती है।
इस तरह के प्रश्न से ये जानने का प्रयास किया गया कि आजकल की जनरेशन धार्मिक ग्रंथों और अपनी संस्कृति और त्योहारों के प्रति कितनी जागरूकता और जानकारी रखते है।
इसको रतीश गुप्ता, विभा साहू, डॉ सोनल, निकिता और नम्रता कोहली ने सुसंगठित रूप से किया।
कार्यक्रम का विशेष बात म्यूजिकल चेयर और सभी के द्वारा खेला गया तम्बोला था। जिसके विजेता यश कुकरेजा और द्वितीय चारुल थे।
सभी विद्यारथी ने सारी स्पर्धाओं में उत्साह, उमंग और जोश के साथ सम्मिलित हुए।
दीपोत्सव का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं के नाम की घोषणा के साथ संपन्न हुई। विद्यार्थियों को ये बताया गया कि किसी भी स्पर्धा में भाग लेना उस स्पर्धा को जीतने से कही अधिक महत्वपूर्ण होता है।
दीवाली उत्सव की सफलता में dcbs और dcbm के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पूर्व छात्रों ने भी सभी events में भाग लिया जिसमे उर्वशी, हर्षल, आयुषी, रूपल, ईशा, प्रणव, सिद्धार्थ, जसमेर, निकुंज, इशिता आदि शामिल हुए।


