- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
क्लासिक लेजेंड्स ने जावा पेराक को इंदौर में किया प्रदर्शित
क्लासिक लेजेंड प्राइवेट लिमिटेड ने जानदार मोटरसाइकिल जावा पेराक को आज अनवील किया। जावा पेराक को 15 नवंबर 2019 को लॉन्च किया गया था और इस फैक्ट्री-कस्टम बॉबर मोटरसाइकिल की बुकिंग को 1 जनवरी से शुरू किया गया था। इसकी कीमत कंपनी 1,95,500 /- एक्सशोरूम रखी है।
इस मोटरसाइकिल के बारे में बात करते हुए क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के आशीष सिंह ने बताया कि, जावा पेराक भारतीय परिप्रेक्ष्य के लिहाज से एक शानदार मोटरसाइकल है। पेराक भारत की पहली फैक्ट्री कस्टम मोटरसाइकिल है, इसका डिजाइन एकदम अलग है, इसकी डार्क थीम इस मोटरसाइकल को भीड़ में एक अलग पहचान देती है। इसके धमाकेदार अंदाज में इसका अत्याधुनिक तकनीक संपन्न इंजन चार चांद लगा देता है। ये मोटरसाइकल डिस्प्ले व टेस्ट राइड के लिए अब उपलब्ध है, जिसकी बुकिंग आप अपने नजदीकी जावा डीलरशिप पर करवा सकते हैं।
पताः-मेहता ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, 22/1, साउथ तुकोगंज, ए-बी रोड पिन कोड 452001
फिलहाल इस मोटरसाइकिल को आप महज 10 हजार रुपये देकर बुक करवा सकते हैं, इसकी बुकिंग कंपनी 2 अप्रैल 2020 से शुरू कर रही है।
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे कंपनी आकर्षक फाइनेंस स्कीम के साथ ला रही है और साथ ही पहली बार कस्टमर एक्सचेंज प्रोग्राम का भी लाभ उठा सकते हैं, जो बाजार में किसी भी अन्य एक्सचेंज प्रोग्राम की तुलना में प्छत् 5000 तक का हाई वैल्यूएशन प्रदान करता है।
जावा पेराक बॉबर की एक ऐसी प्रस्तुति है जिसमें डार्क फैक्ट्री कस्टम अवतार समाहित है। इसमें लगा हुआ है 334 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, डीओएचसी इंजन जो कि देता है 30 बीएचपी की शक्ति व 31 एनएम का टॉर्क और इसमें लगा है सिग्नेचर ट्विन जावा का एग्जॉस्ट। इस धमाकेदार शक्ति को और निखारता है इसमें लगा 6 स्पीड का ट्रांसमिशन जिसे शिफ्ट करना बेहद आसान है.
इसके चेसिस एकदम नया है और अब इसमें लगाए गए हैं पूरी तरह से नए स्विंगआर्म साथ ही बेहतर ट्रांसवर्स, लांग्टीट्यूडिनल, टोरिजनल रिगिडिटी के लिहाज से इसे तैयार किया गया है। इसके फ्रेम व स्विंगआर्म के स्टिफनेस को लीनियर फील के लिए लिहाज से दिया गया है। इन सबके चलते ये घुमावदार, सीधे व चौड़ी सड़कों पर आरामदायक राइड देती है। इसकी बेहतर हैंडलिंग में इन सबका बहुत बड़ा योगदान है।
पेराक ऐसी मोटरसाइकल है जो अतीत को याद दिला देती है जो कि अपने समय से बहुत आगे निकल चुकी है। इस मोटरसाइकल को ष्स्टील्थ, विजिलेंट और डार्कष् की भावना से प्रेरित है जिसे फैक्ट्री कस्टम अवतार में पेश किया गया है। पेराक बीएस6 मानक वाले इंजन से संपन्न है। हर लिहाज से ये एक ठेठ बॉबर बाइक है। बॉब्ड फेंडर, कटे हुए एग्जॉस्ट और फ्लोटिंग सीट इसे एक उत्कृष्ट बॉबर बाइक बनाते हैं।


