- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ एक मीठा, तीखा और जबर्दस्त इमोशन का मिक्स
- बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज 7 एपिसोड के साथ लॉन्च हुई
आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं, क्योंकि ऑल्ट बालाजी और जी5 ने पहली बार एक साथ मिलकर ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ के नाम से आज वेब सीरीज लॉन्च की है। इस शो के पहले लुक के जारी होने के बाद से ही उत्साह अपने चरम पर है और इसके मीठे और तीखे तेवर ने उस उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
प्यार की इस रेसिपी में दर्शकों को टेलीविजन की दुनिया की क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और लोगों के दिलों की धड़कन राजीव खंडेलवाल के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने का मौका मिलेगा। दिव्यांका इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में अपनी शुरुआत कर रही हैं। दर्शक आज लॉन्च हुए, इसके पहले सात एपिसोड देख सकते हैं और 7 सितंबर को बाकी बचे 5 एपिसोड के रिलीज होने के साथ वह इसका फिर से मजा ले सकते हैं।
यह कहानी दो उभरते शेफ, नित्या और विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है, जोकि एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं लेकिन कुछ वजहों से वो अलग हो जाते हैं। नित्या की भूमिका निभा रहीं, दिव्यांका त्रिपाठी हर मामले में परफेक्शनिस्ट हैं और उसके बड़े सपने हैं, जोकि रिवाजों, परंपराओं या किसी भी पुराने ख्यालों से बंधे नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ विक्रम की भूमिका निभा रहे राजीव खंडेलवाल, नित्या के बिलकुल उलट है, उसे खाने के साथ प्रयोग करना पसंद है।
यह टू मिशलिन स्टार शेफ, विक्रम दिल से पकाता है, ना कि अपने दिमाग से। वहीं नित्या, विक्रम की काबिलियत और कुकिंग की वजह से उस पर फिदा हो जाती है, विक्रम के लिये यह पहली नज़र का प्यार होता है। वह उसकी दमदार शख्सियत, उसके खरेपन, ईमानदारी का कायल हो जाता है और वह पूरी तरह से उसका दीवाना हो जाता है।
उनके बीच रोमांस होता है, जिससे वह शादी के बाद एक खुशहाल जिंदगी का सपना देखने लगते हैं। जिंदगी बहुत ही अच्छी चल रही होती है और ये दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, जब तक कि एक गलतफहमी उनकी दुनिया में तूफान नहीं मचा देती। दोनों अलग हो जाते हैं। प्यार, नफरत में बदल जाता है और दोनों अलग हो जाते हैं।
किस्मत 8 सालों के बाद दोनों को आमने-सामने ले आती है। ऐसा लगता है कि नित्या और विक्रम अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं, कॅरियर में काफी अच्छा मुकाम पा लिया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या प्यार अब भी है या खत्म हो चुका है । यह जवाब शो के आगे बढ़ने पर मिलेगा।
इतने सालों बाद जब दोनों एक-दूसरे से टकराते हैं तो दिमाग में हजारों सवाल कौंधने लगते हैं, अविश्वास और गुस्सा सामने आता है। क्या वक्त ने दोनों प्रेमियों के जख्म भर दिये हैं? क्या दोनों अतीत की उस गलतफहमी से उबर चुके हैं और किसी दूसरे साथी में उन्हें वह राहत मिली है या फिर दोनों किसी अनजानी सी उम्मीद में अब भी फंसे हुए हैं?
यह शो आपको इमोशन के रोमांचक सफर पर ले जाने को तैयार है क्योंकि इसमें रोमांस, धोखा, जुदाई, दर्द को बड़े ही वास्तविक रूप में दर्शाया गया है। इस रोमांचक सीरीज का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार प्रदीप सरकार ने किया है, जिन्हें ‘मर्दानी’, ‘परिणीता’ और ‘लागा चुनरी में दाग’ जैसी फिल्मों के लिये जाना जाता है।
लिंगा भैरवी देवी प्रोडक्शंस के डोरिस डे और सुहैल जै़दी द्वारा प्रोड्यूस किया गये इस शो में बरखा सेनगुप्ता, मानिनी मिश्रा, नवनीत निशान, प्रियांशु चटर्जी, मृणाल दत्ता, मधुस्नेहा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इस सीरीज के निर्देशन के बारे में बताते हुए प्रदीप सरकार कहते हैं, ‘’मैं अपनी पहली वेब सीरीज के निर्देशन को लेकर काफी खुश हूं। परदे पर एक बारीक कहानी को पेश करने की बात ने मुझे निर्देशक बनने के लिये प्रेरित किया। कुकिंग की पृष्ठभूमि पर बना इंसानी भावनाओं को दर्शाता, ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ इस बात पर पूरी तरह से फिट बैठता है कि किस तरह मैं अपने आइडिया को बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने रखना चाहता हूं।
इसके साथ ही, मुझे राजीव और दिव्यांका के रूप में दो बहुत ही अच्छे कलाकार मिले, जोकि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। यह बेहतरीन स्क्रिप्ट, प्रतिभाशाली कलाकारों का सटीक मेल है और दर्शकों के लिये देखने लायक शो है।‘’
लॉन्च के बारे में अपनी बात रखते हुए दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं,’’कड़ी मेहनत और शूटिंग के लंबे घंटों के कई महीने बीत चुके हैं, जिसका फल आखिरकार मिलने वाला है। शो के लॉन्च होने पर मुझे स्कूल के बच्चे जैसा महसूस हो रहा है जो बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार करता है।
मुझसे अब और इंतजार नहीं हो रहा है कि दर्शक इस शो और मेरे लुक पर क्या राय देते हैं। ट्रेलर को जिस तरह की तारीफें मिली हैं, उसे देखते हुए मैं उत्साह से भर गयी हूं और मुझे वाकई यह उम्मीद है कि दर्शकों को यह सीरीज जरूर पसंद आयेगी।‘’
राजीव खंडेलवाल अपनी बात रखते हुए कहते हैं, ‘’मुझे ऐसा लगता है कि इस सीरीज का कॉन्सेप्ट दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचेगा, इसलिये मुझे उनकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है। यदि आप दिल से रोमांटिक हैं और आपको लव स्टोरीज पसंद हैं तो फिर आपको यह सीरीज जरूर देखनी चाहिये। यह बिलकुल नये तरह की है। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है और अब हमें परिणाम का इंतजार है। इस समय मैं बस यही उम्मीद कर सकता हूं कि दर्शक इसे अपना प्यार दें।‘’
यह सीरीज 12 शानदार एपिसोड में बनी है, जो निश्चित तौर पर अपने बेहतरीन कंटेंट से आपकी भूख मिटायेगी।


