- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कॉलेजदेखो ने विंटर कैपिटल, ईटीएस और मैन कैपिटल की अगुवाई में वर्तमान में जारी (और ओवरसब्सक्राइब्ड) सीरीज़-बी फंडिंग राउंड में 26.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त किए
गुरुग्राम, 8 सितंबर, 2021 – भारत में कॉलेज में प्रवेश एवं शिक्षा सेवाएं प्रदान करने वाले सबसे बड़े प्लेटफॉर्म, कॉलेजदेखो ने विंटर कैपिटल पार्टनर्स, ईटीएस स्ट्रैटेजिक कैपिटल – ईटीएस की निजी इक्विटी निवेश शाखा (TOEFL® और GRE® जांच-परीक्षाओं के निर्माता), कॉलेगा तथा मौजूदा निवेशक मैन कैपिटल और राजीव छाबा की अगुवाई में वर्तमान में जारी (और ओवरसब्सक्राइब्ड) सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में 26.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (~200 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इससे पहले, मई 2019 में कंपनी ने 8 मिलियन डॉलर जुटाए थे।
कंपनी ने इस फंडिंग राउंड से प्राप्त धनराशि के साथ छात्रों और कॉलेजों के लिए अपने प्रस्तावों को और बेहतर बनाने, प्रोडक्ट एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने निवेश को बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दायरे का विस्तार करने तथा एड-फिन-टेक और छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं जैसे नए वर्टिकल विकसित करने की योजना बनाई है।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काउंसलिंग को संस्थागत बनाने के उद्देश्य से, कॉलेजदेखो का एड-टेक प्लेटफॉर्म अपनी स्वामित्व वाली टेक्नोलॉजी तथा बातचीत के लिए एआई-आधारित अपने बॉट का उपयोग करके संभावित छात्रों को कॉलेजों से जोड़ने में मदद करता है। कॉलेजदेखो के पास भारत का सबसे बड़ा कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों को एक क्लिक के जरिए एक-साथ कई कॉलेजों में आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए, कॉलेजदेखो सेवाओं की पूरी रेंज उपलब्ध कराता है, जिसमें प्रोफाइल तैयार करना, प्रवेश परीक्षा की तैयारी, आवेदन में सहायता, विश्वविद्यालय के चयन से लेकर वीजा में सहायता तक की सेवाएं शामिल हैं। हाल ही में कॉलेजदेखो ने 0% EMI पर आधारित एजुकेशन फाइनेंसिंग तथा बीमा उत्पादों को लॉन्च किया है, ताकि ज्यादा-से-ज्यादा छात्र अपनी पसंद की शिक्षा प्राप्त कर सकें। यह प्लेटफॉर्म कॉलेजों को भी नए छात्रों के प्रवेश को अधिक कुशल और उम्मीद के मुताबिक बनाकर उनकी मदद करता है।
रुचिर अरोड़ा, संस्थापक एवं सीईओ – कॉलेजदेखो, ने कहा, “कॉलेजदेखो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के छात्रों और कॉलेजों को जोड़ने के अपने मिशन पर आगे बढ़ते हुए विकास के एक रोमांचक दौर से गुज़र रहा है। हम विंटर कैपिटल, ईटीएस और कॉलेगा का कॉलेजदेखो परिवार में स्वागत करते हैं, साथ ही हम मैन कैपिटल और राजीव छाबा को उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद देते हैं। एड-टेक के क्षेत्र में उनका वैश्विक अनुभव और उनकी परख हमारी विकास यात्रा के लिए अनमोल साबित होगी। छात्रों, अभिभावकों और कॉलेजों से मिलने वाली जबरदस्त प्रतिक्रिया हमें उनके लिए विश्व-स्तरीय उत्पादों और सेवाओं के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। कॉलेजदेखो परिवार के जुनून और दृढ़-संकल्प के बिना संभव नहीं था।
इस प्रकार जुटाई गई राशि के साथ, हम अपने उत्पादों और सेवाओं को अपने छात्रों और कॉलेजों के लिए और भी अधिक मनभावन बनाने के साथ-साथ नए भौगोलिक और व्यावसायिक कार्यक्षेत्रों में विस्तार करने के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं।”
ईटीएस स्ट्रैटेजिक कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर, रॉल्फ टेलर-स्मिथ ने कहा, “हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी कंपनियों की पहचान करना और उनमें निवेश करना जारी रखते हैं, जिनका मिशन और दूरदर्शिता ईटीएस के अनुरूप हो।”
रॉल्फ ने निष्कर्ष के तौर पर कहा, “हमें इस निवेश के साथ संगठन की मदद तथा ईटीएस पोर्टफोलियो का और विस्तार करते हुए खुशी हो रही है, साथ ही हम पूरी दुनिया में सभी छात्रों को सभी स्तरों पर समान शिक्षा उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।”
मैन कैपिटल के अध्यक्ष, मोहम्मद मंसूर, कहते हैं, “हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि हमने पहले दिन से ही कॉलेजदेखो के संस्थापकों के साथ साझेदारी की है। हमें कंपनी के विज़न पर विश्वास है और हमने उनकी सहायता करना जारी रखा है। भारत में तेजी से बढ़ रहे एड-टेक बाजार में कॉलेजदेखो सबसे आगे है। कॉलेज में प्रवेश तथा भारत के विशाल एड-टेक बाजार में कई गुना बढ़ोतरी के अलावा, हम दुनिया भर में कॉलेज के छात्रों के लिए एकीकृत समाधानों में भी वृद्धि देख रहे हैं। हम मानते हैं कि कॉलेजदेखो अपनी सेवाओं और पहुंच का विस्तार करते हुए आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करने के लिए काफी बेहतर स्थिति में है।”
इस सीरीज़-बी फंडिंग राउंड के संदर्भ में आईबीआईएस कैपिटल, वैश्विक मीडिया और शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए निवेश एवं कारपोरेट वित्त में परामर्श सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ समूह, तथा सिलिक्स कैपिटल, एक अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म, जो कंपनियों के साथ-साथ संस्थागत निवेशकों को फंड-रेजिंग और M&A के साथ मदद करता है, ने परामर्श दी है।


