- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कलर्स ‘डांस दीवाने’ की होस्ट भारती सिंह ने मध्य प्रदेश के इंदौर में फैलाया डांस फीवर, हाउसिंग सोसाइटी में फैन्स को दिया सरप्राइज़
इंदौर, 21 फरवरी 2024: भारत का दिल” डांस की ताल पर थिरक रहा है क्योंकि कलर्स का धमाकेदार शो ‘डांस दीवाने’ इंदौर में धूम मचा रहा है! भारत की लोकप्रिय कॉमेडियन और डांस दीवाने की मेज़बान भारती सिंह के साथ-साथ शो के प्रतिभाशाली प्रतियोगी मध्य प्रदेश की ईशा शर्मा और असम के सिद्धार्थ दोरजी ने इंदौर में खुशी और उत्साह की लहर ला दी। जब भारती और प्रतियोगियों ने हँसी, डांस और अपार मनोरंजन फैलाया तो सारा शहर झूम उठा। जज की भूमिकाओं में हैं माधुरी दीक्षित नेने और सुनील शेट्टी। इस डांस महोत्सव की थीम है ‘आपके परिवार से हमारे परिवार तक’। निर्माता ड्रीम्स वोल्ट मीडिया और स्पेशल पार्टनर राजधानी बेसन की पेशकश ‘डांस दीवाने’ हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होता है।
इंदौर की हलचल भरी सड़कों पर भारती ने लोकल इंफ्लूएंशर्स के साथ काम किया और निपानिया, इंदौर की एक हाउसिंग सोसायटी ‘द एम्प्रेस के उत्साही लोगों से मुलाकात की। अपने उत्साह से उन्होंने दो कुशल कन्टेम्पररी डांसर्स के साथ इस डांस उत्सव में शामिल होने हेतु निवासियों को आकर्षित करने के लिए तत्काल डांस सेशन की शुरुआत की। एक रोमांचक ट्विस्ट लाते हुए भारती ने एक सेगमेंट पेश किया, जिसमें प्रतिभागियों को यह अनुमान लगाना था कि प्रतियोगी किन अभिनेताओं के प्रसिद्ध हुक स्टेप्स कर रहे हैं। इस चुनौती ने उत्साह को और भी बढ़ा दिया क्योंकि भीड़ ने अनुमान लगाने की कोशिश की और विजेताओं को तारीफ़ और तालियां मिलीं। हाउसिंग सोसाइटी के बाहर घूमते हुए भारती ने छप्पन बाज़ार के मशहूर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखते हुए अपने समय का आनंद लिया।
इंदौर दौरे पर अपने विचार साझा करते हुए भारती सिंह कहती हैं, “इंदौर के उत्साह और प्यार का अनुभव बेहद मज़ेदार था। यह बहुत शांतिपूर्ण शहर है। मैं पहले भी इंदौर आ चुकी हूं लेकिन इस बार कुछ अलग महसूस हुआ। इंदौर के शानदार लोगों से मिलना और डांस के प्रति उनकी दीवानगी को देखना वाकई सुखद था। मैं ‘डांस दीवाने’ और हमारे प्रतिभाशाली प्रतियोगियों को दिए गए बेशुमार प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। विशेषकर ईशा शर्मा के लिए, जो मध्य प्रदेश की भावना का प्रतिनिधित्व कर रही है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस शो को अपना प्यार यूं ही देते रहेंगे।”
मध्य प्रदेश की रहने वाली ईशा शर्मा कहती हैं, “डांस दीवाने के भव्य मंच तक का सफ़र आसान नहीं रहा। मैंने कई बार ऑडिशन दिया, बार-बार मुझे नकारा गया। यहां तक कि फाइनल राउंड तक पहुंचकर भी हारी। हालांकि इस बार किस्मत ने मेरा काफ़ी साथ दिया। माधुरी मैडम ने मुझे सबसे बहादुर प्रतियोगी कहा, जो कभी हार नहीं मानती। मैंने इस कला में अपना दिलो-दिमाग लगा दिया है, और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने प्रदर्शनों से दर्शकों का मनोरंजन करती रहूंगी। अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करना और इंदौर में डांस का फीवर फैलाना बड़े सम्मान की बात है।”
प्रतियोगी सिद्धार्थ दोरजी कहते हैं, “मैं डांस दीवाने के ज़रिये अपने गृहराज्य असम का प्रतिनिधित्व करने का अविश्वसनीय अवसर पाकर दिल से आभारी हूं। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मेरा एक नया परिवार बन गया है, जो मेरे सपनों को साकार करने की राह बना रहा है। भारती मुझे अपना भाई कहती हैं। माधुरी मैम और सुनील सर मेरे साथ अपने परिवार के सदस्य जैसा बर्ताव करते हैं। उनके आशीर्वाद से मैं अपने डांस से इंदौर के लोगों का मनोरंजन करने की उम्मीद कर रहा हूं।”
पिछले वीकेंड के डांस दीवाने एपिसोड ने मंच पर आग लगाते हुए, शीर्ष 15 प्रतियोगियों के एक शानदार परिवार को इंट्रोड्यूस किया और तीन पीढ़ियों व भारत के हर कोने से सामने आने वाली विभिन्न डांस स्टाइल्स को प्रभावित करने वाली डांस क्रांति की शुरुआत की!
लेकिन आप अपनी सीटों पर बने रहिए क्योंकि यह सप्ताह जोश की डबल डोज़ का वादा करता है क्योंकि मंच इस बार पूर्व बिग बॉस प्रतियोगियों मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से सुशोभित होगा! यह एक सितारों से सजी शाम होने वाली है, जिसमें आप अपनी सीट पर जमे रहकर कई अन्य रोमांचक प्रदर्शनों की उम्मीद रखेंगे।
स्प्राइट, भरोसेमंद पार्टनर गार्नियर कलर नेचुरल्स, स्पेशल पार्टनर राजधानी बेसन द्वारा प्रस्तुत , ‘डांस दीवाने’ का प्रीमियर हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर होता है।


