- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कलर्स के ‘परिणीति’ की अभिनेत्री अंचल साहू ऑनस्क्रीन और ऑफ़स्क्रीन सच्चे मन से दोस्ती निभाने में विश्वास करते हैं
टेलीविज़न का सबसे पसंदीदा शो, कलर्स का ‘परिणीति’ अपनी सम्मोहक कहानी से दर्शकों की बहुत तारीफ और सराहना बटोर रहा है। यह कहानी परिणीत (अंचल साहू), संजू (अंकुर वर्मा) और नीति (तन्वी डोगरा) के साथ एक जटिल प्रेम त्रिकोण बनाती है। शो में संजू, नीति से तलाक के बाद परिणीत को शादी के लिए प्रपोज़ करता है, लेकिन परिणीत उसके प्रस्ताव को खारिज कर देती है और उससे सवाल करती है कि वह उसकी सबसे अच्छी दोस्त नीति को कैसे छोड़ सकता है, क्योंकि पहले उसने अपने सारे रिश्ते दांव पर लगा दिए थे। उसने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि इससे नीति का दिल टूट जाएगा। परिणीत के किरदार की तरह, जो शो में प्यार से अधिक दोस्ती को महत्व देती है, अंचल साहू भी अपने वास्तविक जीवन में दोस्ती के महत्व को समझती है।
दोस्ती और उसके महत्व के बारे में बात करते हुए अंचल कहती हैं, “मेरे लिए, दोस्ती मेरे जीवन की आधारशिला रही है। परिणीत के किरदार में कदम रखकर, एक ऐसा किरदार जो नीति के साथ अपनी दोस्ती को गहराई से महत्व देती है, मुझे अपने विश्वासों को मूर्त रूप देने जैसा लगता है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि अपने वास्तविक जीवन में बेहतरीन दोस्त मिले हैं, जिनके साथ मैं खुद के जैसी रह सकती हूं और अपने सुख व दुख साझा कर सकती हूं। जब भी परिणीति के सेट पर छुट्टी होती है, मैं अपने दोस्तों के साथ कुछ अच्छा, मज़ेदार समय बिताना सुनिश्चित करती हूं। मैं हमेशा उनसे मिलने के लिए उत्सुक रहती हूं। वे हमेशा हर संभव तरीके से मेरा समर्थन करते हैं और मुझे प्रेरित करते रहते हैं। मेरे लिए दोस्ती बेहद महत्वपूर्ण है। मैं दर्शकों को उनके अपार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की आकांक्षा रखती हूं।”
खैर, शोबिज़ की चकाचौंध भरी दुनिया में, जहां ग्लैमर अक्सर असल जीवन के रिश्तों पर हावी हो जाता है, अंचल प्रामाणिकता की मशाल थामे रखने पर यकीन करती हैं, खासकर जब बात दोस्ती को महत्व देने की हो।


