- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रोमो रिलीज़ हो गया! कलर्स प्रस्तुत करता है, करम राजपाल और तृप्ति मिश्रा अभिनीत एक अमर प्रेम कहानी ‘कयामत से कयामत तक’
हीर रांझा, लैला मजनू और रोमियो जूलियट जैसी प्रसिद्ध कहानियों ने मौत की सीमाओं को पार करते हुए प्यार की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है। इन विख्यात प्रेम कहानियों के अनुरूप, कलर्स ‘कयामत से कयामत तक’ को प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहा है, एक शाश्वत कहानी जिसमें दो दिल अपने शाश्वत प्रेम की सुनते हुए जीवन से भी आगे निकल जाती है। रजनीश और पूर्णिमा की मुख्य भूमिकाओं में करम एस राजपाल और तृप्ति मिश्रा अभिनीत, यह आगामी रोमांस थ्रिलर पुनर्जन्म पर आधारित असाधारण वास्तविक प्रेम कहानी है, जिसमें उम्र, समय और सामाजिक मानदंडों की बाधाओं को ताक पर रख दिया जाता है।
रजनीश की भूमिका निभाने के लिए तैयार करम एस राजपाल कहते हैं, “बचपन से ही पुनर्जन्म की कहानियों ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है। एक अभिनेता के तौर पर ‘कयामत से कयामत तक’ का हिस्सा बनना किसी शानदार अवसर से कम नहीं है। मेरे लिए, यह शो केवल एक भूमिका निभाने के बारे में नहीं है; मैं दर्शकों में यह विश्वास पैदा करना चाहता हूं कि प्यार कभी खत्म नहीं होता (क्योंकि मैं प्यार में दृढ़ता से विश्वास रखता हूं)।”
पूर्णिमा की भूमिका पर चर्चा करते हुए, तृप्ति मिश्रा कहती हैं, “पुनर्जन्म को बेहद रहस्यमय घटना माना जाता है, और पूर्णिमा की भूमिका निभाते हुए मेरा लक्ष्य दर्शकों को इस पर विश्वास दिलाना है। मैं इस दिलचस्प कहानी को लेकर बहुत उत्साहित हूं और दर्शकों को दो जन्मों तक फैली एक गाथा का अनुभव कराने का इंतज़ार नहीं करा सकती।”


