- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
विश्वास और ज्ञान तय करेगा कि यूपी के 20 वर्षीय तेज बहादुर केबीसी सीजन 12 में सही जवाब दे पाएंगे या नहीं!
मुंबई : बरेली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 20 वर्षीय तेज बहादुर सिंह, जो सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के तीसरे साल की पढ़ाई कर रहे हैं, अब केबीसी सीजन 12 की हॉट सीट पर श्री अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर एक करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने का प्रयास करते नजर आएंगे। बचपन से ही तेज ने अपनी आर्थिक स्थिति के चलते बड़ी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन अपनी परिस्थितियों से कभी हार नहीं मानी।
तेज की मां राजकुमारी ने हमेशा उनका और उनके छोटे भाई का ख्याल रखा और उन्हें उनकी मर्जी की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। तेज का परिवार एक कच्चे मकान में रहता है, जिसमें बिजली भी नहीं है क्योंकि महीने की कमाई रोज की जरूरतों में खर्च हो जाती है। हालांकि तेज के पैरेंट्स को यह मंजूर नहीं था कि उनका बेटा रोज 35 किलोमीटर साइकिल चलाकर कॉलेज जाए और इसलिए उन्होंने तेज के कॉलेज के पास ही एक कमरा किराए पर लिया, ताकि वो अपना पूरा समय पढ़ाई में लगा सकें।
कौन बनेगा करोड़पति ने ऐसे बहुत से लोगों के लिए एक इतिहास रचा है, जो ये मानते थे कि उनमें ऐसी काबिलियत है, जो कई जिंदगियां बदल सकती है। तेज भी ऐसे ही एक प्रतिभागी हैं, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की। तेज ना सिर्फ अपने परिवार की स्थिति सुधारना चाहते हैं, बल्कि अपने गांव का स्तर भी ऊपर उठाना चाहते हैं, जहां वो रहते हैं।


