- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इन्दौर में संविधान दिवस मनाया गया इंदौर
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के विधि संकाय द्वारा दो दिवसीय संविधान दिवस बडे़ उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम कि शुरूआत सामुहिक प्रस्तावना पठन के साथ हुई, जिसमें विष्वविद्यालय के विभिन्न संकायो के विद्यार्थीओं व शिक्षकगण ने भारतीय संविधान की मूल भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्वता व्यक्त की।
इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर आधारित रचनात्मक अभिव्यक्तिया प्रस्तुत कीं। इसके साथ ही राष्ट्र-स्तरीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता व संवैधानिक वाॅक का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने संविधान की प्रमुख विषेषताओं और मूल्यों के बारे में जागरूकता का संदेष दिया।
इस पुरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हे उत्तदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर श्री प्रवीण ठकराल, प्रो-चांसलर श्री गौरव ठकराल एवं प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई, कुलपति प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, डायरेक्टर लाॅ श्रीमती सोनिया ठकराल एवं विधि विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अंकिता निर्वाणी कि गरिमापूर्ण उपस्थित में अतिथि व्याख्यान श्रीमती स्नेहा शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होने संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकार तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्रीमती वरालिका श्री. पाराशर द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


