- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोरोना सर्वाइवर सुमिति सिंह ने ब्लड प्लाज्मा डोनेट किया, कार्तिक ने कहा गर्व है आप पर
कार्तिक आर्यन ने हल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर इस लॉकडाउन के दौरान ‘कोकी पूछेगा’ नाम से अपना एक चैट शो शुरू किया है । कार्तिक ने अपने शो के पहले ही एपिसोड में गुजरात से कोरोना सर्वाइवर सुमिति सिंह का इंटरव्यू किया था और उनसे कोरोना पर अहम बातचित की थी।
सुमिति भारत में पूरी तरह स्वस्थ होने वाले शुरूआती कोरोना-पेशेंट्स में से एक हैं। लेकिन अब सुमिति जो करने जा रही हैं वो बहुत बड़ा काम है और इसके लिए उनकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है। सुमिति सिंह अब कोरोना से लड़ रहे पेशेंट्स के लिए खून देने जा रही हैं।
चूंकि कोरोना से पीड़ित पेशेंट को बचाने के लिए, कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति का ब्लड प्लाज्मा का उपयोग काफी कारगर है और इससे पेशेंट के जल्द अच्छा होने का चांस बहुत बढ़ जाता है। कोरोना से ठीक हो चुकीं सुमिति ने बाकी लोगों की मदद के लिए ये तरिका चुना है जो कि बहुत काबिलेतारीफ है।
कार्तिक से बात करते हुए सुमिति ने कहा था , ‘किसी ने मुझे मैसेज भेजा है और बोला कि क्या आप मुझसे अपना ब्लड प्लाज्मा शेयर करेंगी?’ इसपर कार्तिक ने हँसते हुए कहा था ऐसी बीमारी से लड़ने में सुमिति का योगदान बहुत बड़ा रहेगा, क्योंकि उनका ब्लड प्लाज्मा इस समय बहुत महत्वपूर्ण है।
आज समिति सिंह ने अपना ब्लड प्लाज्मा डोनेट किया जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कोरोना पर जागरूकता लाने वाला पोस्ट शेयर किया । अभिनेता कार्तिक आर्यन ने समिति सिंह को धन्यवाद कहते हुए , लिखा आप के लिए गर्व महसूस कर रहा हु। में सभी सर्वाइवर से कहूंगा कि अपने डॉक्टर से चेक करे कि आप अपना ब्लड प्लाज्मा डोनेट कर सकते है , इस समय गंभीर पेशंट्स के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है । जागरूकता बढ़ाने के लिए आप का बहुत धन्यवाद।
कार्तिक की नई हिट यूट्यूब सीरीज़ ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं ।
Reference –


