- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्रसुला फार्मा ने भारत की पहली क्वांटिकस्फेयर तकनीक लॉन्च की, पेटेंट फाइल किया, मरीजों को मिलेगा फायदा
इंदौर। दवाओं और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए अब इंतज़ार खत्म। क्रसुला फार्मास्यूटिकल्स (Crassula Pharmaceuticals) ने भारत में पहली बार अपनी उन्नत क्वांटिकस्फेयर™ तकनीक लॉन्च की है, जिसके लिए कंपनी ने पेटेंट भी फाइल कर दिया है। यह तकनीक उन मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती है जो जोड़ों के दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस और कार्टिलेज संबंधी समस्याओं से लंबे समय से परेशान हैं। हाल ही में इंदौर में इस तकनीक का औपचारिक लॉन्च किया गया, जिसमें कई चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए जिसमें डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. लवलीन गुप्ता, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. भावना गुप्ता, अर्तुरो ईडी(USA), आदि शामिल हुए। इन्होंने इस तकनीक की सराहना की और बताया कि यह मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
क्रसुला फार्मा के सीईओ एवं फाउंडर रूपेश गुप्ता ने बताया कि – आज हमे क्वांटिकस्फेयर™ तकनीक लॉन्च करते हुवे हमें बहुत गर्व और ख़ुशी हो रही है, आज इंदौर मध्य प्रदेश से हम इस भारत की एसी पहली तकनीकी लॉन्च कर रहे है जो खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ऑस्टियोआर्थराइटिस, कार्टिलेज घिसने, जोड़ों में जकड़न, सूजन और दर्द से परेशान हैं। साथ ही यह एथलीट्स, मेनोपॉज़ के बाद की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। आने वाले समय में हमारी कंपनी क्रसुला फार्मा इस तकनिकी से अपने उत्पाद भी लाएगी जिससे इसका लाभ आम जनता को मिलने लगेगा l संभावना ये भी जताई जा रही है की भविष्य में क्वांटिकस्फेयर तकनीक का उपयोग कैंसर, डायबिटीज़ और अन्य असाध्य रोगों के इलाज में किया जा सकेगा
नैनो-कण दवा को लक्षित स्थान तक तेजी से पहुँचाते हैं, जिससे जल्दी राहत मिलती है। पेट के लिए सुरक्षित, इसमें ऐसे तत्व शामिल हैं जो शरीर के अनुकूल हैं और गैस, जलन या अपच जैसी समस्याएँ नहीं उत्पन्न करते। जल्दी असर और बेहतर परिणाम, कुर्कुमिन और कोलेजन जैसे तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है।
इससे सूजन कम, दर्द में राहत, जोड़ों की मजबूती में सुधार, शरीर के अनुकूल और सुरक्षित है। इनकी संरचना प्राकृतिक कोशिका झिल्ली जैसी होती है, जिससे यह किसी रासायनिक मिलावट के बिना सुरक्षित रूप से काम करती है। दवा धीरे-धीरे रिलीज होती है, जिससे असर अधिक समय तक रहता है और बार-बार दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
दवाओं और पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से पहुँचाने में सक्षम
क्रसुला फार्मा की चीफ टेक्निकल ऑफिसर डॉ. भावना गुप्ता ने बताया कि क्वांटिकस्फेयर™ एक अत्याधुनिक डिलीवरी सिस्टम है जिसे क्रसुला फार्मा ने विकसित किया है। यह तकनीक दवाओं और पोषक तत्वों को शरीर में बेहतर तरीके से पहुँचाने में सक्षम है। आमतौर पर कई सप्लीमेंट शरीर में पूरी तरह अवशोषित नहीं हो पाते और अपना प्रभाव खो देते हैं।क्वांटिकस्फेयर™ तकनीक में दवा को बेहद छोटे नैनो गोले (फॉस्फोलिपिड-आधारित positive charged नैनो वेसिकल्स) में सुरक्षित किया जाता है, जिनकी संरचना मानव कोशिकाओं की झिल्ली जैसी होती है। इससे दवा शरीर में सुरक्षित रहती है, पाचन तंत्र के अम्ल और एंजाइम्स से खराब नहीं होती, सीधे आवश्यक कोशिकाओं तक पहुँचती है और लंबे समय तक असर बनाए रखती है। यही वजह है कि यह तकनीक शरीर में दवा की लगभग 90% तक अवशोषण क्षमता प्रदान करने में सक्षम है, जो अपने आप में एक बड़ा वैज्ञानिक नवाचार है।
डॉ. प्रमोद नीमा (ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने बताया कि इस अत्याधुनिक तकनीक की मदद से सभी प्रकार के जोड़ों के दर्द के लिए अधिक प्रभावी और सुरक्षित दवाएँ तैयार करना संभव होगा। उन्होंने इस दिशा में सहयोग और अनुसंधान जारी रखने का विश्वास भी दिलाया।
डॉ. लवलीन गुप्ता, पी एचडी, चीफ साइंटिफिक ऑफिसर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तकनीक का उपयोग अन्य रोगों के उपचार में भी किया जा सकता है। उन्होंने इसे चिकित्सा अनुसंधान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।


