- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
नए लोगो के साथ क्रिएटिव पेंट्स ने लॉन्च किए नए प्रोडक्ट्स
इंदौर. ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में क्रिएटिव पेंट्स द्वारा नए प्रोडक्ट्स, नए लोगो (logo) और नई प्रोडक्ट पैकेजिंग लॉन्च की गई।
कंपनी ने’सृजन एनुअल डीलर एंड डिस्ट्रीब्यूटर मीट’ का आयोजन किया जिसमें भारत भर से कंपनी के डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हुए।
क्रिएटिव पेंट्स ने अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए नई प्रोडक्ट लाइन शुरू की है जिसमें वॉटरप्रूफ केमिकल, इत्यादि शामिल है । यह नए प्रोडक्ट्स उसी काउंटर के हैं जो कंपनी पहले से ही अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवा रही है।
9/3 तुलसियान बालाजी इंडस्ट्रियल एस्टेट, ग्राम कुम्हेड़ी, इंदौर मध्य प्रदेश स्थित क्रिएटिव पेंट्स कंपनी, मप्र में एकमात्र पेंट कंपनी है जिसका पिछले कुछ वर्षों में लगातार सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक होने का ट्रैक रिकॉर्ड है।
क्रिएटिव पेंट्स सजावटी उपयोग एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के उपयोग के लिए पेंट्स की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण करती है जैसे पेंट, मेटल फिनिश, वुड फिनिश, प्राइमर, वॉल पुट्टी, वॉल टेक्सचर, स्टेनर इत्यादि । इंदौर में स्थित मुख्यालय के साथ कंपनी पूरे देश में अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं।
2009 के बाद से यह कंपनी लगातार साल दर साल 35% विकास दर के साथ बढ़ रही है। क्रिएटिव पेंट्स देश के 10 राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं और आने वाले 3 महीनों में 3 और राज्यों में विस्तार करने की योजना बना रही है।
इस अवसर पर क्रिएटिव पेंट्स कंपनी के संस्थापक श्री संजय अग्रवाल ने कहा “ ग्राहकों को और अधिक सेवा प्रदान करने के लिए एवं मार्केट की मांग अनुसार हमने हमारे विस्तृत उत्पाद की रेंज में नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। हमारी नई आइडेंटिटी यानी नए लोगो, नई प्रॉडक्ट पैकेजिंग और नए प्रोडक्ट्स के साथ हम पेंट इंडस्ट्री को नई और बेहतर सेवाएं देना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा “क्रिएटिव पेंट्स का लक्ष्य उत्तम उत्पादों और प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करके ग्राहकों की अपेक्षाओं को पार करना है। हमारे ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी सफलता है और हम उन्हें उत्तम उत्पाद के साथ सर्वोत्तम सेवाएँ देने का प्रयास करते हैं।”


