- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
क्रसुला फार्मास्युटिकल्स ने देवगुराडिया में ‘पल्लव आरोग्य वन’ का किया निर्माण; हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए लगाए 500 पौधे
इंदौर, 05 जुलाई 2026: पर्यावरण संरक्षण और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, देश की अग्रणी दवा निर्माता कंपनी क्रसुला फार्मास्युटिकल्स ने आज देवगुराडिया क्षेत्र में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल में आरोग्य भारती और गो वॉव संस्था ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। “नवजीवन, विकास और सतत भविष्य का संकल्प” थीम के तहत आयोजित इस अभियान में क्रसुला के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया। इस अभियान के अंतर्गत देवगुराडिया की पहाड़ी के एक हिस्से में ‘पल्लव आरोग्य वन’ की स्थापना की गई, जहां पूरी टीम ने मिलकर 500 से अधिक औषधीय और छायादार पौधे रोपे।
कार्यक्रम का उद्देश्य “एक पौधा, एक संकल्प: एक हरित भविष्य की ओर” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
पौधारोपण के इस अवसर पर श्री रूपेश गुप्ता CEO, क्रसुला फार्मास्युटिकल्स ने कहा – “एक फार्मास्युटिकल कंपनी होने के नाते, हमारा मूल उद्देश्य समाज को स्वस्थ बनाना है। लेकिन हम मानते हैं कि ‘स्वस्थ समाज’ की नींव दवाओं के साथ-साथ एक ‘स्वस्थ पर्यावरण’ से ही रखी जा सकती है। आज हमारी टीम द्वारा ‘पल्लव आरोग्य वन’ के लिए लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। आइए हम सब मिलकर धरती को हरित बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, स्वच्छ और सतत भविष्य का निर्माण करें।”
आरोग्य भारती की ओर से उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण और जन – स्वास्थ्य के अंतर्संबंधों पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। इस अवसर पर आरोग्य भारती मालवा प्रांत के अध्यक्ष डॉ. लोकेश जोशी, महानगर अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. अशोक ठाकुर ने भाग लिया।
आरोग्य भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नीमा ने कहा: सच्चा आरोग्य केवल बीमारियों के उपचार में नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर जीने में है। दूषित पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। क्रसुला फार्मास्युटिकल्स और गो वॉव संस्था के सहयोग से देवगुराडिया में स्थापित यह ‘पल्लव आरोग्य वन’ आने वाले समय में न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध करेगा, बल्कि औषधीय पौधों के माध्यम से समाज के स्वास्थ्य संवर्धन में भी एक संजीवनी की भूमिका निभाएगा।”
इस आयोजन के दौरान क्रसुला फार्मास्युटिकल्स की ओर से सीईओ श्री रूपेश गुप्ता, श्रीमती ललिता गुप्ता, डॉ. पल्लवी सिंह और संपूर्ण क्रसुला परिवार (Crassula Family) के सदस्यों ने “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ समाज” के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया। कंपनी ने केवल पौधों के रोपण तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि इन 500 पौधों के बड़े होने तक उनके उचित रखरखाव, सिंचाई और संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी भी ली है। पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए इस वन में नीम, पीपल और बरगद जैसे दीर्घायु व ऑक्सीजन प्रदाता पौधों को प्राथमिकता दी गई है।


