- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
दबंग 3 ने #बी दबंग विथ सेट वेट के स्टाइल लाइक चुलबुल चैलेंज के साथ मिलकर लॉन्च किया गीत ‘मुन्ना बदनाम हुआ’
चैलेन्ज को लॉन्च करने के लिए उपस्थित रहे सलमान खान, अरबाज़ खान, प्रभु देवा, वरीना हुसैन और रीना हुसैन जैसी हस्तियां |
साल का बहुप्रतीक्षित गीत ‘मुन्ना बदनाम’ अपने टीज़र रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर मौजूद फैंस के बीच छा गया. इसके पहले इसी फिल्म के दो गानों को फैंस की शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी थी, इसलिए फिल्म की पूरी टीम को इस गाने से भी काफी अपेक्षाएं थीं. इस जबरदस्त गाने ‘मुन्ना बदनाम’ को भारत में पुरुषों के नंबर एक हेयर स्टाइलिंग ब्रांड सेट वेट के साथ मिलकर लॉन्च किया गया.
इस फिल्म के निर्माता खासतौर पर इस गीत के लिए युवाओं के ब्रांड सेट वेट से जुड़े हैं. मिलेनियल्स (नई पीढ़ी) में बहुत लोकप्रिय इस हेयरस्टाइलिंग ब्रांड से जुड़े हुए गीत में न केवल हमारे प्यारे चुलबुल पांडे यानी सलमान खान मौजूद हैं, बल्कि बॉलीवुड की नई खूबसूरत अदाकारा वरीना हुसैन ने भी उनके साथ मिलकर इस गीत के डांस स्टेप्स पर कदम थिरकाए हैं.
सलमान इस गाने के साथ यह सन्देश दे रहे हैं कैसे वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं और कैसे पूरी फिल्म में वो बिना ज्यादा प्रयास किये स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. गीत के बोलों -‘मूंछों का पहाड़ बना के और सेट वेट का जेल लगाके’ के साथ सलमान सभी मुन्नाओं स्टाइलिश रहने की सलाह देते नजर आ रहे हैं |
ब्रांड द्वारा # बी दबंग विथ सेट वेट और # स्टाइल लाइक चुलबुल, जैसे चैलेंजेस की घोषणा के साथ यह गाना सभी की प्लेलिस्ट का पसंदीदा हिस्सा बनने वाला है. इसमें भाग लेने वाले दर्शकों को गाने की ब्रांड वाली लाइनों पर ही हुक स्टेप्स करके अपने वीडियो बनाकर ऊपर दिए गए # हैशटैग का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर करने हैं.
इन सारी इंट्रीज को सलमान खान फिल्म्स द्वारा देखा जायेगा और इन पर निर्णय लिया जायेगा, चुने हुए लकी विनर्स को सेट वेट की तरफ से शानदार गिफ्ट हैम्पर जीतने का मौका मिलेगा। वहीं एक मेगा विनर, जो सेट वेट के साथ एकदम परफेक्ट चुलबुल स्टाइल दिखायेगा उसको खुद सलमान खान से मिलने का मौका मिलेगा।
इस गाने में शामिल होने के अनुभव के बारे में बताते हुए, वरीना हुसैन ने कहा-‘सलमान खान, अरबाज़ खान तथा प्रभु देवा के साथ काम करना अद्भुत अनुभव देता है | और इसके साथ ही सेट वेट के साथ मिलकर पुरुषों के लिए हेयर गेम का हिस्सा बनना भी एक शानदार अनुभव है. यह मेरा पहला खास गाना है और वो भी सलमान सर के साथ. मैं बहुत उत्साहित हूँ, बल्कि असल में इस गीत के साथ हम दोनों ही बहुत अच्छी तरह घुल-मिल गए हैं.
मैं यह कहना चाहूंगी कि सलमान सर इस गाने ‘सेट वेट का जेल लगा के’ में वाकई स्टाइलिश लग रहे हैं.-हँसते हुए वरीना ने कहा.’ ‘मैं अब फैंस को # बी दबंग विथ सेट वेट और # स्टाइल लाइक चुलबुल,चैलेन्ज को पूरा करते देखने के लिए बेकरार हूँ.’
फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज़ खान ने कहा-‘मुन्ना बदनाम, एक चुलबुला और एनर्जी से भरा गाना है. और मुझे ख़ुशी है कि हमने ऐसे ही एक मस्ती से भरपूर कूल ब्रांड, सेट वेट के साथ हाथ मिलाया है. मुन्ना बदनाम के लिए हमें उम्मीद है कि यह और ऊँचे स्टैंडर्ड को हासिल करेगा और सेट वेट के साथ मिलकर तो यह आग ही लगा देगा।
मैं # स्टाइल लाइक चुलबुल,चैलेन्ज को लेकर बहुत उत्साहित हूँ और इसके लिए आने वाली इंट्रीज़ को देखने का इंतज़ार कर रहा हूँ. मैंने भी सेट वेट का उपयोग करना शुरू कर दिया है, और उम्मीद करता हूँ कि मैं भी अपनी हेयर स्टाइल को शानदार लुक देकर चुलबुल की तरह स्टाइलिश दिख पाऊं।’ अरबाज़ ने हँसते हुए अपनी बात खत्म की.
यह गाना 2010 में आये फेमस आइटम सॉन्ग ‘मुन्नी बदनाम’ का ही नया रूप है. इस गाने में सलमान खान और प्रभु देवा के बीच एक डांस ऑफ देखने को मिलेगा और साथ में पर्दे पर मसालेदार तड़का लगाने के लिए मौजूद होंगी खूबसूरत अभिनेत्री वरीना हुसैन। इस गीत को कमाल खान ने गया है और बादशाह ने इसमें रैप का अंदाज डाला है. इस गीत की कोरियोग्राफी ख्यात कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने की है.


