- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
डाट्सुन इंडिया ने इंदौर में लाॅन्च की आकर्षक और स्टाइलिश नई गो तथा गो+
इंदौर. डाट्सुन इंडिया ने आज प्रभावशाली , युवा, प्रगतिशील और गतिशील भारतीय ग्राहकों के लिए बहुप्रतीक्षित डाट्सुन गो और डाट्सुनगो + लाॅन्च करदी। गो की शुरूआती कीमत ₹3.29 लाख और गो+ की कीमत ₹3.83 लाख है।
ये पेशकश नए ग्राहकों के लिए कई आधुनिक खूबियों के साथ आयी हैं और डिजाइन के लिहाज से भी आकर्षक हैं। नए मालिकों को डिलीवरी देश भर में निसान और डाट्सुन की सभी डीलरशिप पर आज से ही शुरू हो जाएगी।
संजीव अग्रवाल, वाइस प्रेसीडेंट-आफ्टर सेल्स, निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, ’’नई डाट्सुन गो और गो+ नए जमाने के भारतीय उपभोक्ताओं के लिए तैयार की गई है, उन युवाओं के लिए जो परिपक्व, स्मार्ट, प्रगतिशील और सजग मानसिकता के साथ परिवार के साथ रहने वाले हैं।
जापानी इंजीनियरिंग के दम पर डाट्सुन गो और गो+ बेहतरीन खूबियों से युक्त हैं और इसे और अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्टाइलिश अनुभव देने के लिए अपग्रेड किया गया है।’’
नए जमाने के लिए उपयुक्त पैकेज के तौर पर पेश की गई गाड़ियां श्रेणी के लिहाज से अग्रणी जापानी प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल से तैयार की गई हैं जिससे वे मजेदार और मजबूत ड्राइविंग, ईंधन दक्षता, भरपूर जगह और सुरक्षा मुहैया करा सकें।
नई डाट्सुन गो और गो+ राइड कंट्रोल एडवांस्ड सस्पेंशन सिस्टम और रेस इंस्पायर्ड 1.2 लीटर एच आर 12 डीई पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 19.83 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
बाहर से स्पोर्टी लुक और भीतर भरपूर जगह के साथ डाट्सुन गाड़ियां श्रेणी के लिहाज से अग्रणी खूबियों को बेहतर बनाती हैं जिससे मालिक को आधुनिक सुरक्षा, श्रेणी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ जगह और कनेक्टेड मोबिलिटी की ताकत मिले।
28 नई खूबियां और 100 से अधिक अनोखे अपग्रेडः
बेहतर अपील के साथ ’’डायनमिक, साॅलिड और स्टाइलिश ’’ एक्सटीरियर्स बेहतरीन बाॅडी के साथ डाट्सुन गो और गो+ को प्रीमियम बनाते हैं।
गाड़ियों को ’’स्पोर्टी, प्रीमियम और रिफाइंड इंटीरियर्स’’ के साथ तैयार किया गया है जो गाड़ी चलाने का आरामदायक अनुभव देता है। इन खूबियों में नए इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के साथ बिलकुल नया इंटीरियर डिजाइन, एंटी फैटिग फ्रंटसीट, प्रीमियम इंस्टुªमेंट पैनल, 7 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जिसमें वाॅयस रेकग्निशन और एंड्राॅयड आॅटो/एप्पल कार प्ले मौजूद है।
डाॅट्सुन गो और गो+ नए रंगों में लाॅन्चः
5 ग्रैड में उपलब्ध नई डाट्सुन गो और गो+ दो अतिरिक्त रंगों ’’अंबर आॅरेंज’’ और ’’सनस्टोन ब्राउन’’ में लाॅन्च की गई हैं।
’’डाट्सुन केयर’’ के साथ पूर्ण मानसिक शांति :
दोनों ही माॅडल 2 वर्षों की ’’डाट्सुन केयर’’ स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आते हैं जिसमें संपूर्ण कार सर्विस पैकेज शामिल है जो ग्राहकों को मानसिक शांति देता है।
नए ब्रांड अभियान #ExperienceChange में होंगे आमिर खानः
डाट्सुन इंडिया ने हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की थी। अपनी विविधता और जोखिम लेने के रवैये के लिए लोकप्रिय शानदार कलाकार आमिर खान डाट्सुन इंडिया के नए ब्रांड अभियान#ExperienceChange में दिखाई देंगे।
#ExperienceChange एक 360 डिग्री मीडिया अभियान है जो सभी प्रमुख माध्यमों-डिजिटल, प्रिंट, रेडियो, टीवी, ओ ओ एच, डीलरशिप और सिटी एविएशन में इस त्योहारी सीज़न में लाइव होगा। यह अभियान नई डाट्सुन गो और गो+ की पेशकश के साथ शुरू होगा।


