- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अग्रवाल समूह की कम्पनी पॉलीराज की डीलर कॉन्फ्रेंस इंदौर में हुई संपन्न
इंदौर : देश की अग्रणी पाइप और वॉटर टैंक की मैनुफैक्चरिंग कम्पनी पॉलीराज पाइप्स ने शुक्रवार को इंदौर में लार्ज डीलर डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के लगभग 300 से ज्यादा डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भाग लिया।
पॉलीराज ब्रांड देश भर में अपने विभिन्न उत्पाद एच डी पी ई पाइप्स, स्प्रिंकलर्स, ड्रिप, गैस पाइप्स, एमडीपीई पाइप्स, पीएलबी डक्ट्स और वॉटर टैंक का निर्माण करती है और देश के 20 से अधिक राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है, साथ ही कई देशों में निर्यात भी कर रही है।
2020 में उत्पादन के क्षेत्र में उतरी पॉलीराज ने विगत पांच वर्षों में ही अग्रणी कम्पनी बन गई है। लगभग 2500 कर्मचारियों को रोजगार देने वाली पॉलीराज अपनी गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता के बदौलत कई बड़े समूहों से जुड़ गई है, जिसमें लार्सन ऐंड टुब्रो, नागार्जुन कंस्ट्रक्शन, मेघा इंजीनियरिंग, कल्पतरु, वेल्सपन प्रमुख हैं।
कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में भारत सरकार के टेलीकॉम विस्तारीकरण के क्षेत्र भारत नेट-3 के तहत कई बड़े समूहों को, जिसमें रेल विकास निगम, पॉलीकेब और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन शामिल हैं, को अगले तीन वर्षों तक अपने उत्पाद पी एल बी डक्ट का सप्लाई करेगी, जिसके अनुबंध हो चुके हैं। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि पॉलीराज प्लास्टिक के कई नए प्रोडक्ट्स, जिसमें ओपीवीसी, सीपीवीसी पाइप्स और फिटिंग्स का निर्माण करेगी ताकि एक छत के नीचे सभी उत्पादन उपलब्ध हो सकें।
कम्पनी के डायरेक्टर द्वय श्री आर्यमान राज अग्रवाल और श्री अंशुमान राज अग्रवाल ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न मेक इन इंडिया के तहत अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार करेगी और कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में प्लांट लगाने की योजना है।
डीलर्स के साथ हुई मीटिंग के प्रारंभ में मार्केटिंग हेड उमेश द्विवेदी ने समूह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। देश भर में अधिकतम विक्रय करने वाले डीलर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र दिए गए, साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कई आकर्षक स्कीमों की घोषणा की गई। मीट के दौरान डीलर्स ने पॉलीराज के प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता की जमकर तारीफ की। अवॉर्ड सेरेमनी के बाद संगीतमय और रंगारंग कार्यक्रम हुए और रोचक क्विज कॉम्पिटिशन हुए।


