- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
ग्लोबल इन्वेस्टिंग के भविष्य को नया रूप देते हुए, Dealing.com ने 24,000 से भी ज़्यादा टोकनाइज़्ड स्टॉक्स की पेशकश करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया
महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ेयूदी की मौजूदगी में इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया गया, जो ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट के आने वाले कल को संवारने में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है
मुंबई, भारत: जाने-माने ग्लोबल इन्वेस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म, Dealing को ‘एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध सबसे ज़्यादा टोकनाइज़्ड स्टॉक्स’ के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जहाँ निवेशकों के लिए 24,000 से ज़्यादा टोकनाइज़्ड स्टॉक्स उपलब्ध हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा, इस कामयाबी ने Dealing को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त टोकनाइज़्ड इन्वेस्टिंग के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म बना दिया है, जिसने बड़े पैमाने पर विस्तार, आसानी से उपलब्धता और इनोवेशन के मामले में दुनिया के सामने एक नई मिसाल पेश की है।
यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री, महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ेयूदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एक समारोह के दौरान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक श्री मबाली नकोसी ने फिनवासिया ग्रुप एवं Dealing के सह-संस्थापक और सीईओ, श्री तजिंदर विर्क को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब प्रदान किया। इस कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों के साथ-साथ फिनवासिया ग्रुप एवं Dealing के प्रतिनिधि, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, निवेशक, दिग्गज उद्योगपति और दुनिया भर की मीडिया के लोग शामिल हुए।
एक स्वतंत्र जाँच प्रक्रिया के बाद इस रिकॉर्ड को सही माना गया, जिसमें बेहद सख्त और निष्पक्ष नियमों के तहत प्लेटफॉर्म के डेटा, इससे जुड़े सभी सबूतों और कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जाँच की गई। इस जाँच में यह साबित हो गया कि वेरीफिकेशन के वक्त Dealing के प्लेटफॉर्म पर 24,000 टोकनाइज़्ड स्टॉक्स लाइव थे, जिनकी ट्रेडिंग की जा सकती थी और वे निवेशकों के लिए उपलब्ध थे, जो एक ही इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है।
फाइनेंशियल एसेट्स अब धीरे-धीरे ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं, जिसे देखते हुए इंडस्ट्री का अनुमान है कि आने वाले समय में ग्लोबल मार्केट 600 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की यह कामयाबी ऐसे वक्त में मिली है जब यूएई खुद को रियल-वर्ल्ड एसेट (RWA) टोकनाइजेशन की दुनिया में सबसे आगे लाना चाह रहा है। यूएई अपनी आधुनिक और डिजिटल को सबसे ज्यादा अहमियत देने वाली नीतियों के जरिए टोकनाइज़्ड इक्विटी, रियल एस्टेट, कमोडिटीज़ और एसेट्स के दूसरे विकल्पों के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन और आधुनिक इकोसिस्टम में से एक बना रहा है।
इस मौके पर फिनवासिया ग्रुप के को-फ़ाउंडर और सीईओ, श्री तजिंदर विर्क ने कहा, “गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का यह खिताब मिलना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है और इस सम्मान के लिए हम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। हर पीढ़ी में कोई न कोई ऐसी बड़ी कामयाबी देखने को मिलती है जो फाइनेंस की दुनिया को हमेशा के लिए बदल देती है। हम मानते हैं कि टोकनाइज़ेशन ही वह बड़ी कामयाबी है। इसमें ग्लोबल मार्केट तक पहुँच को सबके लिए आसान बनाने, पैसों के लेनदेन को और बेहतर बनाने, रुकावटें कम करने और मालिकाना हक़ के मायने बदलने की क्षमता है।
“गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का यह खिताब सिर्फ 24,323 के आंकड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि आज क्या कुछ मुमकिन हो चुका है। Dealing में हम आने वाले समय के लिए एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के इरादे पर अटल हैं जहाँ निवेश करना पूरी तरह से ग्लोबल हो, जो टोकनाइज़ेशन से चलता हो, जो कानूनी नियमों के दायरे में हो और जिसे पूरी तरह से निवेशकों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाया गया हो। हम मानते हैं कि ग्लोबल फाइनेंस का आने वाला दौर इस बात से तय नहीं होगा कि निवेशक किस देश में रहते हैं, बल्कि इस बात से तय होगा कि उनके लिए कौन-कौन से मौके आसानी से उपलब्ध हैं।”
आज के समय में, Dealing.com एक ही अकाउंट के ज़रिए दुनिया भर के 15 से ज्यादा मार्केट में निवेश के 70,000 से अधिक विकल्प उपलब्ध कराता है। इसमें स्टॉक्स, ETFs, करेंसी, कमोडिटीज़, क्रिप्टो और इंडेक्स जैसे 35,000 से ज़्यादा ट्रेडिशनल फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं, साथ ही 24,000 से ज़्यादा टोकनाइज़्ड स्टॉक्स और 12,000 से ज्यादा टोकनाइज़्ड ETFs भी शामिल हैं। दुनिया भर में 30 से अधिक लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के सहयोग से, यह प्लेटफॉर्म कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त ग्लोबल मार्केट तक पहुंच की सुविधा और स्मार्ट इन्वेस्टिंग टूल्स का बेहतरीन मेल पेश करता है। AI की मदद से पोर्टफोलियो के बारे में उपयोगी जानकारी और ऑर्डर प्लेसमेंट की बेहद आसान प्रक्रिया मुश्किलों को कम करती है, जिससे बड़े संस्थानों जैसी बेहतरीन सुविधाएँ अब हर निवेशक की पहुँच में आ जाती हैं।
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक, श्री मबाली नकोसी ने कहा, “गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दुनिया भर में बनने वाले हर नए रिकॉर्ड को तय करने वाले सबसे बड़ी और आधिकारिक संस्था है। 1955 से लेकर आज तक, हम हर एक रिकॉर्ड के लिए एक जैसे सख्त नियमों का पालन करते आए हैं। हर रिकॉर्ड को साफ-सुथरे मानकों के आधार पर परखा जाता है और उसकी पूरी जाँच पक्के सबूतों के साथ की जाती है। हम जिस भी रिकॉर्ड को मान्यता देते हैं, वह ऐसा होना चाहिए जिसकी पूरी माप और जाँच हो सके और जो हमारे तय नियमों पर पूरी तरह खरा उतरे।”
श्री नकोसी ने आगे कहा, “इस रिकॉर्ड के लिए, हमारी टीम ने रिकॉर्ड के लिए तय किए गए नियमों के आधार पर प्लेटफॉर्म के डेटा, इससे जुड़े सभी सबूतों और कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जाँच की गई। इसमें गिने गए हर एक टोकनाइज़्ड स्टॉक के लिए यह जरूरी था कि वह जाँच के वक्त लाइव हो, सक्रिय हो और आम निवेशकों के लिए ट्रेडिंग हेतु उपलब्ध हो। हमारी जाँच में 24,343 योग्य टोकनाइज़्ड स्टॉक की पुष्टि हुई, जो किसी एक प्लेटफ़ॉर्म पर दर्ज की गई सबसे ज़्यादा वेरिफ़ाइड संख्या है।”
“जाँच किए गए सबूतों के आधार पर, मैं यह कह सकता हूँ कि Dealing ने ‘एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध सबसे ज़्यादा टोकनाइज़्ड स्टॉक्स’ के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड™️ अपने नाम कर लिया है। आपको बहुत-बहुत बधाई।”
ग्लोबल फाइनेंस अब पूरी तरह डिजिटल, और टोकनाइज़्ड होता जा रहा है जो किसी सरहद के दायरे में बंधा नहीं है, और Dealing.com दुनिया भर में निवेश के मौकों को और ज्यादा आसान, पारदर्शी और हर किसी के लिए सुलभ बनाने वाला इंफ़्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है।


