- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार प्लस के आगामी शो ‘शौर्य और अनोखी की कहानी’ में अपनी भूमिका के लिए देबतमा साहा ने फोगाट सिस्टर्स और शूटर दादीज़ से ली प्रेरणा।
स्टार प्लस अपने नए शो ‘शौर्य और अनोखी कहानी’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है । जहाँ करणवीर शर्मा (शौर्य सभरवाल) और देबतमा साहा (अनोखी भल्ला) मुख्य किरदार में नज़र आएँगे।
पंजाब की पृष्ठभूमि पर स्थापित यह कहानी एक साधारण लड़की पर बनीं है जो अपने बड़े सपनों को पूरा करना चाहती है और इस दौरान वह पुरुष प्रधान समाज और रूढ़िवादी सोच के चलते कई विभिन्न चुनौतियों का सामना भी करती है।
देबतमा ने अपने ऑन स्क्रीन किरदार अनोखी भल्ला के लक्षणों को खुदमें उतारने के लिए फोगाट सिस्टर्स और शूटर दादीज़ से प्रेरणा ली जो इसका बिलकुल सटीक उदाहरण पेश करती हैं।
फोगाट सिस्टर्स और शूटर दादीज़ ने न केवल अपने आसपास बल्कि पूरे देश में लड़कियों और महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता और दृष्टिकोण को बदलने के लिए बहुत कुछ किया है। यह रियल लाइफ हीरोज़ महिला सशक्तीकरण के प्रतीक हैं और इनकी सफलता की कहानियां समाज की अन्य महिलाओं को भी उन सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए प्रेरित करती हैं।
इसी तरह, देबतमा भी इन हौसलेबाज़ महिलाओं से हमेशा प्रेरित होती रही हैं और वह उम्मीद करती हैं कि वे भी अपनी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस के माध्यम से समाज में एक मजबूत संदेश दे सकें।
अपने किरदार की तैयारियों पर बात करते हुए देबतमा साहा बताती हैं, “मैं वास्तव में फोगाट सिस्टर्स और शूटर दादीज़ की प्रशंसा करती हूं। वे एक प्रेरणा हैं – बाधाओं को तोड़ना और आगे आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करना उन्होंने सिखाया है। जब मुझे इस शो में अनोखी के किरदार के लिए संपर्क किया गया तो मैंने इन महिलाओं से केवल इसलिए प्रेरणा ली क्योंकि उन्होंने दुनिया भर की सभी महिलाओं के लिए एक सटीक उदाहरण पेश किया है, जिस तरह से उन्होंने सभी प्रमुख चुनौतियों को पार करने के लिए एक मजबूत साहस किया है जो कि समाज की रूढ़िवादी सोच को ख़तम करने की दिशा में काम करता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शो में मेरे किरदार अनोखी भल्ला से जुड़ेंगे और मुझपर अपना प्यार बरसाएंगे”
शौर्य और अनोखी की कहानी, इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता दिया और टोनी सिंह द्वारा निर्मित शो है जहाँ अलका कौशल, फलक नाज़, सूरज थापर, पंकज कालरा, प्युमोरी घोष, खालिद सिद्दीकी, दीपा परब, हर्ष वशिष्ठ और रीमा वोरा जैसे चर्चित कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएँगे।


