- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने पीएफपी ग्रुप के पहले वॉल्यूम कमिटमेंट के साथ SAAGAR पहल की शुरुआत की
कांडला, गुजरात, 26 जुलाई 2024: दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (डीपीए) ने गर्व के साथ अपनी नई इंन्सेंटिव स्कीम, स्ट्रेटजिक एक्शंस टू एड ग्रोथ एंड रिवार्ड्स (SAAGAR) की शुरुआत की घोषणा की। यह स्कीम वॉल्यूम कमिटमेंट के ज़रिये विकास को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई है। इस स्कीम से जुड़ने वाला पहला ट्रेड पार्टनर, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का पीएफपी ग्रुप है जिसका प्रतिनिधित्व निदेशक श्री एडी शिन कर रहे हैं।
पीएफपी ग्रुप ने अगले 11 महीनों में डीपीए को इमारती लकड़ी (टिम्बर) के आयात की न्यूनतम मात्रा 0.5 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) की गारंटी देने की प्रतिबद्धता जताई है। यह प्रतिबद्धता भारत की बढ़ती गोलाकार लकड़ी की ज़रूरतों को पूरा करने और इमारती लकड़ी के आयात की दक्षता में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पीएफपी ग्रुप ने इस साझेदारी को सुविधाजनक बनाने में समर्थन देने के लिए डीपीए के प्रति और भारत में अपने ग्राहकों के साथ-साथ हैंडलिंग एजेंट ऋषि शिपिंग एवं शिप एजेंट मेसर्स डीबीसी संस (गुजरात) प्राइवेट लिमिटेड के प्रति आभार जताया है।
श्री एडी शिन ने स्ट्रेटजिक एक्शंस टू एड ग्रोथ एंड रिवार्ड्स (SAAGAR) स्कीम को प्राथमिकता देने और इसे सुव्यवस्थित बनाने के लिए श्री सुशील कुमार सिंह, आईआरएसएमई, चेयरमैन, डीपीए, श्री नंदीश शुक्ला, उपाध्यक्ष, आईआरटीएस और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।


