- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा के निर्देशन की शूटिंग शुरू करने से पहले शुरू की योगा क्लास!
अपनी प्रतिभा और पर्दे पर उपस्थिति के साथ, दीपिका पादुकोण ने साबित कर दिया है कि वह किसी भी किरदार को पूरी लगन से निभा सकती हैं। वही, जब से शकुन बत्रा के साथ उनकी आने वाली फिल्म की घोषणा की गई है, प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अभिनेत्री इस बार क्या नया करने वाली हैं। और अब हम ने सुना हैं कि दीपिका ने हाल ही में अपने किरदार की तैयारी के रूप में योग सीखना शुरू कर दिया है।
एक करीबी सूत्र के अनुसार, “शकुन बत्रा के निर्देशन के लिए शूटिंग शुरू करने से पहले, दीपिका पादुकोण ने योग सीखना शुरू कर दिया है। यह फिल्म के लिए उनकी तैयारी का एक हिस्सा है। हालांकि यह अभी तक समझ नहीं आया है कि यह चीज़ फिल्म में उनकी किस तरह मदद करेगा, क्योंकि फिलहाल उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है, केवल इतना पता है कि उन्होंने हाल ही में इसके लिए ट्रेनिंग की शुरूवात कर दी है।”
इस ट्रेनिंग का उनकी भूमिका के साथ कुछ संबंध हो सकता है और निर्माताओं ने फ़िल्म से जुड़ी सभी जानकारी के प्रति गोपनीयता बरकरार रखी हैं।
वही, अभिनेत्री हर रोज़ स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों को पढ़ रही है क्योंकि वह शूटिंग के आगाज़ तक अपने किरदार के स्पर्श नहीं खोना चाहती है।
दीपिका हर बार एक अविस्मरणीय परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती हैं और इसका श्रेय उनके परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प को जाता है। वह अच्छी तरह से अपने किरदार में ढल जाती हैं और परफेक्शन हासिल करने के लिए एक अतिरिक्त कदम चलने से कतराती नहीं है।
अगर यह लॉकडाउन नहीं होता, तो अभी तक फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा श्रीलंका में पूरा कर लिया होता। हालांकि, लॉकडाउन खत्म होते ही, अभिनेत्री जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर देगी।


