- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दीपिका पादुकोण ने अपने लाइव इंटरव्यू के दौरान दिल खोलकर की प्रशंसकों से बातचीत!
बॉलीवुड की अग्रणी महिला दीपिका पादुकोण शानदार साल बिताने के बाद सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से लाइव बातचीत करते हुए नज़र आई। इस दौरान अभिनेत्री 2018 की अपनी सभी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बात कर रही थी।
शानदार साल के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, “2018 वास्तव में जादुई था, इसकी शुरुआत पद्मावत से हुई थी और मेरे चरित्र को काफी पसंद किया गया। वर्ष का एक बड़ा हिस्सा मैंने स्वयं पर काम करने और खुद को पोषण करने और सिर्फ उन चीजों पर व्यतीत किया जो मैंने वास्तव में लंबे समय से नहीं किया है। यह बहुत अलग था क्योंकि मैं 16 और 17 से काम कर रही हूँ और मेरी शादी भी इसी साल हुई है।”
उन्होंने आगे कह,”बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की, टाइम और कांन्स भी इसी साल का हिस्सा है। इस साल में बहुत कुछ सीखा और इस साल ने बहुत कुछ दिया है । एक साल से अधिक समय से सेट से दूर रही हूँ और वास्तव में अब इसका इंतज़ार कर रही हूँ।”
दीपिका की अपार लोकप्रियता को देखते हुए, पद्मावत के प्रशंसक समय-समय पर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री पर प्यार की बरसात करते आये है।
दीपिका ने प्रशंसकों के साथ अपने रिश्ते पर कहा, “यह एक सुंदर रिश्ता है जो मेरे प्रशंसकों के साथ है, वे जानते हैं कि मैं ज़्यादा कुछ नहीं कहती और मुझे बहुत कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। वे मुझे मेरे हर मूड में समझते है। मुझे उनके समर्थन के लिए पूछने की ज़रूरत नहीं है, वे मेरे व्यक्तित्व के हर पहलू को समझते हैं और इसे जानते हैं।”
अपने सभी प्रशंसकों को बधाई देते हुए वह कहती हैं, “अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।”
वर्ष की शुरुवात में, दीपिका पादुकोण का नाम दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम पत्रिका की सूची में भी दर्ज हुआ था, अन्य उपलब्धियों के बीच वैराइटी पत्रिका की अंतर्राष्ट्रीय महिला इम्पैक्ट रिपोर्ट में भी वह अपनी जगह बना चुकी है।
फोर्ब्स द्वारा सबसे अमीर भारतीय हस्तियों की सूची में शीर्ष 5 में स्थान हासिल करने वाली एकमात्र महिला के रूप में उभरते हुए, दीपिका पादुकोण ने नई मिसालें कायम की हैं।
इस बारे में बात करते हुए, दीपिका ने साझा किया, “यह वास्तव में एक अनोखी चीज़ है, में हमेशा यह सोचा करती थी कि इस सूची में शामिल लोगों को कैसा महसूस होता होगा, मुझे नहीं पता कि मेरा नाम भी उस सूची में शामिल है। मुझे और मेरी टीम को उनसे पिछले साल यह ईमेल मिला कि मैं इस सूची में हूं और मुझे लगा कि कोई प्रैंक कर रहा था, इसीलिये मैंने ईमेल को फिर से पढ़ा।”
वह आगे कहती हैं, “हम एक बहुत ही दिलचस्प समय में हैं, विविधता समानता के बारे में बहुत सारी बातें हैं, और ऐसे समय में शीर्ष 5 में प्रवेश करना एक ऐसी चीज है, जिसे मैं बहुत खुले तौर पर कहूंगी कि मुझे बहुत गर्व है क्योंकि यह मेरी झोली में खुदबखुद नहीं गिरा है, मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। पारिश्रमिक के संदर्भ में, हमें हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने की आवश्यकता है।”
दीपिका पादुकोण ने सुपरहिट “पद्मावत” के साथ साल की धमाकेदार शुरुवात की थी। इस फ़िल्म के साथ अभिनेत्री ने न केवल रानी पद्मिनी के अपने उपयुक्त किरदार के लिए भी प्रशंसा का पात्र बनी हुई है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई करने वाली पहली अभिनेत्री का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी है।
दीपिका पादुकोण ने एशिया की ‘सेक्सिएस्ट एशियाई महिला’ के रूप में अपनी स्थिति को पुनः प्राप्त कर लिया है। तीन साल में दूसरी बार दीपिका ब्रिटेन स्थित समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा प्रकाशित खिताब अपने नाम करने में सफ़ल रही है।
इसके साथ ही, जीक्यू पत्रिका के दिसंबर एडिशन के साथ दीपिका पादुकोण ने अपनी सिज़लिंग हॉट और सेक्सी अदाओं से तापमान बढ़ा दिया था।
कमर्शियल इंडस्ट्री में भी दीपिका एक पसंदीदा चेहरा है और ये ही वजह है कि आज वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक है।
वर्तमान में, दीपिका पादुकोण मेगास्टार गुलज़ार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म छपाक की तैयारी में व्यस्त हैं। “छपाक” को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।


