- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
शकुन बत्रा के साथ दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म को जल्द ही मिलेगा टाइटल!
शकुन बत्रा के साथ दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित अगली फिल्म को जल्द ही टाइटल मिलने वाला है। अभिनेत्री फिल्म के लिए नॉन-स्टॉप काम कर रही हैं और उनके सभी प्रशंसकों के लिए जल्द ही टाइटल की घोषणा की जाएगी।
एक सूत्र ने साझा किया, “कुछ हफ्ते पहले, दीपिका ने शकुन बत्रा के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने की घोषणा की थी और हर बार जब भी इस फिल्म के बारे में बात की गई है, तो अक्सर टाइटल का नाम नदारद रहा है। लेकिन अब आखिरकार इस हफ्ते के अंदर फिल्म के नाम की घोषणा होने वाली है।”
उन्होंने आगे कहा, “दीपिका ने इस फ़िल्म में अपनी भूमिका में परफेक्शन हासिल करने के लिए योग सीखा था और इन दिनों वह फिल्म के लिए डबिंग कर रही हैं।”
चूंकि अब तक फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, इसलिए टाइटल की घोषणा के बाद यह प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक अपडेट होने वाला है। यह विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री की अगली रिलीज़ होगी, यही वजह है कि यह बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है।


