- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘देश की शान’ – मारुति सुजुकी अल्टो
2 दशकों से अधिक समय से भारत के गौरव व भरोसे का प्रतीक
भारत के 40 लाख से अधिक परिवारों को गर्व की भावना के साथ सशक्त बनाते हुए भारत की चहेती कार – अल्टो उद्योग में अपने बेजोड़ मापदंड के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। अल्टो परिवारों की चहेती, सबसे लोकप्रिय अल्टो एक प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रमाण है, जो युवा भारत की बदलती महत्वाकांक्षाओं के साथ विकसित हुआ।
मारुति सुजुकी अल्टो में पिछले 2 दशकों में अनेक बदलाव व अपग्रेड किए गए हैं, जिनके चलते यह सदैव ग्राहकों की विकसित होती जरूरतों के अनुरूप व समकालीन और विशेषताओं से पूर्ण रही। अल्टो की सफलता का स्तंभ इसका कॉम्पैक्ट व आकर्षक डिज़ाईन, आसान नियंत्रण व चालन, बेहतरीन माईलेज, अपग्रेडेड सुरक्षा, आरामदायक फीचर्स एवं किफायती मूल्य है। आज अल्टो एंट्री लेवल कार खरीदने वालों को टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, ड्युअल टोन इंटीरियर, ड्युअल एयरबैग्स जैसी प्रीमियम विशेषताएं प्रस्तुत कर रही है।
इस उपलब्धि के बारे में श्री शशांक श्रीवास्तव, एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं सेल्स), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में अल्टो ने भारत में लोगों के आवागमन का तरीका बदल दिया है। यह पिछले 16 सालों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और अपने आकर्षक मूल्य प्रस्ताव द्वारा भारत में कार खरीदने वालों का दिल जीतती आ रही है। आज अल्टो अपनी प्रभावशाली ब्रांड प्रतिष्ठा के साथ 40 लाख से ज्यादा संतुष्ट ग्राहकों की पसंद है।
हर अपग्रेड के साथ अल्टो ने अपना आकर्षण बढ़ाया और यह पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों का पसंदीदा विकल्प बन गई। साल 2019-20 में अपनी पहली कार खरीदने वाले 76 प्रतिशत ग्राहकों ने अल्टो कार खरीदी, जो मौजूदा साल में बढ़कर 84 प्रतिशत हो गए। आज अल्टो ब्रांड ‘देश की शान’ बन गया है। यह अपने 40 लाख ग्राहकों में गर्व भी भावना का संचार करता है। यह बेजोड़ उपलब्धि देश में कोई और कार हासिल नहीं कर पाई है।’’
अल्टो का लॉन्च साल 2000 में किया गया। साल 2004 आने तक यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी थी। 2008 तक अल्टो 10 लाख संतुष्ट परिवारों का हिस्सा बन गई। 20 लाख सेल्स का आंकड़ा अल्टो ने साल 2012 में छुआ, जिसके बाद 2016 में यह 30 लाख यूनिटें बेचने वाली कार बन गई। हाल ही में अगस्त, 2020 में अल्टो ने 40 लाख कार बेचने का उल्लेखनीय आंकड़ा पार किया। लोगों के बीच अल्टो की अपार लोकप्रियता के चलते यह पिछले 16 सालों से अत्यधिक प्रतिस्पर्धी, पैसेंजर कार सेगमेंट में हर साल सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बनी हुई है।
अल्टो देश के कोने कोने में बहुत लोकप्रिय है। यह ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार का मालिक बना रही है। वित्तवर्ष’19-20 में अल्टो की 59 प्रतिशत बिक्री ग्रामीण इलाकों में हुई, जो मौजदा साल में बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई। ‘भारत का गौरव’ के रूप में स्थापित मारुति सुजुकी अल्टो ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपनी छाप छोड़ी है। यह लेटिन अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में 40 से ज्यादा देशों को निर्यात होती है।
अल्टो भारत की पहली बीएस6 का अनुपालन करने वाली एंट्री-लेवल कार है। इसमें आधुनिक एयरो-एज़ डिज़ाईन है तथा यह सुरक्षा के नवीनतम मापदंडों, जैसे क्रैश व पैदल चालकों के सुरक्षा के नियमों का पालन करती है। एफिशियंसी में सुधार करने के लिए मारुति सुजुकी के प्रयासों के चलते यह काफी किफायती कार है। यह पेट्रोल के लिए 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का सर्टिफाईड माईलेज़ तथा सीएनजी के लिए 31.56 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का सर्टिफाईड माईलेज़ प्रदान करती है। मारुति सुजुकी अल्टो पेट्रोल एवं फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी विकल्प में आती है। यह 1900 शहरों में स्थित 2390 डीलर सेल्स आउटलेट्स के मारुति सुजुकी एरीना सेल्स नेटवर्क द्वारा बेची जाती है।


