- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
‘देसी डांस मेरी सुबह की दिनचर्या का हिस्सा है’: नमिश तनेजा
मुंबई. फिटनेस सभी के जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। व्यक्ति को कभी भी स्वस्थ जीवन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐ मेरे हमसफ़र के अभिनेता नमिश तनेजा जिन्हें हम वेद के रूप में देखते हैं,वे एक बहुत बड़े फिटनेस फ्रीक हैं और सभी को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
तनेजा हमेशा लिफ्ट का उपयोग ना करके सीढ़ियों का उपयोग करते हैं और जूडो पुशअप का आनंद लेते हैं लेकिन वे अपने कार्डियो को कैसे करना पसंद करते हैं उसका एक दिलचस्प तरीका साझा करते हुए कहते हैं, “मैं वही करता हूं जो मुझे कैलोरी बर्न करने में मदत करते है।
कभी-कभी यह 30 मिनट की नियमित सैर हो सकती है और कभी-कभी यह 15 मिनट का देसी डांस भी हो सकता है। मुझे लॉकडाउन के दौरान पता चला कि देसी गानों पे नाचना कितना अद्भुत हो सकता है और अब यह मेरी सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। ”
नैमिष का कहना है कि कठिन व्यायाम करना या जिम में बहुत पैसा खर्च करना आवश्यक नहीं है। अपने प्रशंसकों के लिए फिटनेस के एक टिप के लिए पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “कोई भी गतिविधि चुनें जिसे आप करना पसंद करते है जैसे नृत्य या पैदल चलना या साइकिल चलाना और बस इसे अनुरूपता से करें। यह फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण है।
यहां तक कि मैं फिटनेस को बहुत गंभीरता से लेता हूं और जब भी मेरे पास समय होता है, मैं जिम जा कर अपने शरीर पर काम करने से नहीं चूकता। लेकिन कुछ ‘चीट डेज’ में, मुझे कुछ मां के हाथ के पराठे , देसी घी और मलाई के साथ पसंद हैं। “


