- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एण्डटीवी के शो ‘संतोषी माँ सुनाएं व्रत कथाएं’ में धीरज राय और तन्वी डोगरा का एक खूबसूरत बॉन्ड है
धीरज राय जो कि वारणसी के रहने वाले हैं और फिल्हाल एण्डटीवी के शो ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं’ में देवेश त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं, की सेट पर हर किसी से काफी अच्छी दोस्ती है। पर्दे पर अपने किरदार जो कि एक विरोधी है, के बिल्कुल विपरीत, वे ऑफ स्क्रीन स्वाति (तन्वी डोगरा) के साथ एक बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं।
धीरज राय ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “मुझे अपनी शूटिंग का पहला दिन अभी भी याद है। मैं तन्वी डोगरा के पास से गुजर रहा था और तभी वह मुझे मिलने के लिए रुकी, जो कि मुझे उनकी तरफ से उठाया गया बहुत ही प्यारा कदम लगा। मुझे कभी भी अलग और असहज महसूस नहीं हुआ, उन्होंने उनके आस-पास रहना मेरे लिए बहुत ही आसान बना दिया।”
तन्वी डोगरा ने आगे अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “धीरज एक बहुत अच्छे सह-कलाकार हैं। हम साथ में शूटिंग करने का पूरा आनंद लेते हैं और उनके आसपास रहकर बहुत मजा आता है। शुरुआत में जब वो आए थे, तो बहुत ही शर्मीले स्वाभाव के थे, लेकिन जितना ज्यादा आप उन्हें जानेंगे, आपको पता लगेगा कि वे बहुत ही शरारती हैं।
सच कहूं तो मुझे कभी भी यह लगा ही नहीं कि उन्होंने इस शो को बीच में जॉइन किया है, क्योंकि वो आराम से ही सबके साथ घुलमिल गए, क्योंकि धीरज के ज्यादा सीन्स तन्वी के साथ होते हैं, इसलिए अधिकतर उन्हें साथ में ही रिहर्सल और डायलॉग डिलीवरी की प्रैक्टिस करते हुए देखा जाता है।
वो दोनों साथ में बहुत खुबसूरती से काम कर रहे हैं, और उनकी केमिस्ट्री का वो परिणाम साफतौर पर ऑन-स्क्रीन देखने को मिलता है। देवेश और स्वाति को एक तरफा प्यार करने वाले जोड़े के रूप में देखा जाता है। यह शो कई मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स का साक्षी बना है और उनके बॉन्ड से उनका परफॉरमेंस और ज्यादा बेहतर हो रहा है।


