- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्वास्थ्य संवाद में मिले सुझाव पर अमल किया जायेगा: सिलावट
शासकीय चिकित्सालयों में सुधार के लिये किया संवाद
इंदौर . शासकीय चिकित्सालयों की व्यवस्था औऱ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर तथा निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक, सेवानिवृत्त शासकीय चिकित्सकों की सेवाओं को शासकीय चिकित्सालयों में लेने के संबंध में स्वास्थ्य संवाद, चर्चा में दिये गये सुझावों का ड्रॉफ्ट तैयार किया जाये। ड्रॉफ्ट को अगले एक हफ्ते में तैयार करें, जिसमें सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर ड्राफ्ट में सुझावों को शामिल करें.
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह निर्देश दिये. मंत्री श्री सिलावट आज इंदौर में इंदौर नगर के निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों, मेडिकल कॉलेज, शासकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों और सेवानिवृत्त चिकित्सकों की स्वास्थ्य संवाद को संबोधित कर रहे थे.
स्वास्थ्य संवाद, चर्चा की शुरूआत में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वह खुले दिल से चिकित्सकों द्वारा दिये गये सुझावों पर पूरी गंभीरता से विचार करेंगे और सभी व्यवहारिक सुझावों पर अमल करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को और इंदौर नगर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलना सुनिश्चित हों। इसमें शासकीय चिकित्सालयों, चिकित्सकों के साथ निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों और सेवानिवृत्त चिकित्सकों से सहयोग का आव्हान कर रहे हैं.
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि स्वास्थ्य संवाद में मिले सुझाव पर अमल किया जायेगा. निजी चिकित्सालयों के विशेषज्ञ चिकित्सकों, सेवानिवृत्त चिकित्सकों की शासकीय चिकित्सालयों में सेवा की आवश्यकता है.
समन्वय और इच्छाशक्ति की जरूरत
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर शहर में चिकित्सा क्षेत्र में पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर और ह्यूमन रिसोर्स है, जरूरत है समन्वय और इच्छाशक्ति की. उन्होंने कहा कि इंदौर में निजी क्षेत्र में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा देने वाले चिकित्सालय और चिकित्सक हैं. इनकी सेवाएँ शासकीय चिकित्सालयों में भी प्राप्त की जा सकती हैं। इसी प्रकार शहर में ऐसे अनेक सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सक हैं, जिनकी सेवाएँ शासकीय चिकित्सालय में मिलने से पूरे शहर की आबादी को लाभ होगा. इंदौर में शुरू किया गया यह नवाचारी मॉडल प्रदेश के अन्य शहरों में भी लागू करने पर विचार करेंगे।
सेवा देने पर की व्यक्त की सहमति
स्वास्थ्य संवाद में निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों, सेवानिवृत्त चिकित्सकों ने शासकीय चिकित्सालयों की व्यवस्था में सुधार के सुझाव दिये. निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों के चिकित्सकों और सेवानिवृत्त चिकित्सकों ने मंत्री श्री सिलावट द्वारा शुरू किये गये इस नवाचारी प्रयास की सराहना की और उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिलावट ने अभिनव पहल की है. निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों औऱ सेवानिवृत्त चिकित्सकों ने शासकीय चिकित्सालयों में सेवा देने पर सहमति भी व्यक्त की.


