- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
6 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित जवाहर मार्ग सेतु का लोकार्पण
इंदौर नगर के सभी पुरानें पुलों का किया जायेगा जीर्णोद्धार
इंदौर. उच्च शिक्षा और खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने आज 6 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित जवाहर मार्ग सेतु का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और इंदौर नगर में पुलों और सड़कों का जाल बिछाया जायेगा।
उन्होंने कहा इंदौर नगर में और भी कई पुराने पुल है, जो जर्जर अवस्था में आ गये हैं। राज्य शासन और इंदौर नगर निगम मिलकर उन्हें तोड़कर फिर से नया बनाया जायेगा। हाल ही में बड़ा गणपति पुल को तोड़कर बनाया जा रहा है। इसी प्रकार भागीरथ पुल को भी तोड़कर नगर निगम द्वारा फिर से बनाया जा रहा है। ‘
नगर निगम इंदौर ने गोपाल मंदिर, दुर्गा मंदिर, कुंज बिहारी मंदिर और लक्ष्मी मंदिर का जीर्णोद्धार किया है और इस समय राजवाड़ा भवन का जीर्णोद्धार युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह एक सराहनीय कार्य है.उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम इंदौर ने पिछले तीन वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में उल्लेखनीय कार्य किया है।
नगर निगम इंदौर पेयजल, साफ-सफाई, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, पुल निर्माण, लेफ्ट टर्न, चौराहों की सजावट, बगीचों में कम्पोस्ट खाद सिस्टम बनाने में उल्लेखनीय कार्य किया है और अनेक नवाचार भी किया है। दूसरे शहरों के लोग इंदौर में साफ-सफाई के काम को देखने के लिये आते रहते हैं। अन्य शासकीय संस्थानों को भी नगर निगम के कामों का अनुकरण करना चाहिये.
मिलकर करेंगे विकास: महापौर
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि नगर निगम इंदौर और राज्य शासन मिलकर इंदौर का विकास करेंगे। हम दोनों कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। आपसी तालमेल से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेंगे. कार्यक्रम को विधायक श्री संजय शुक्ला, नगर निगम परिषद अध्यक्ष अजय सिंह नरुका, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुश्री फौजिया शेख अलीम और पार्षद श्रीमती शोभा गर्ग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


