- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
इंदौर में लॉन्च हुआ डिजिटल ज्योतिष प्लेटफॉर्म ‘कालदर्शन’
ज्योतिष को युवाओं और आम लोगों तक जोड़ने की पहल
इंदौर, 13 जनवरी 2026। भारतीय ज्योतिष विद्या को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए ज्योतिष आचार्य श्रीमती संगीता शर्मा एवं श्री विकल्प पाराशर द्वारा इंदौर में डिजिटल ज्योतिष प्लेटफॉर्म ‘कालदर्शन’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। आयोजन का उद्देश्य ज्योतिष को सिर्फ पूजा-पाठ या तक़दीर तक सीमित देखने की पुरानी धारणाओं से आगे ले जाकर इसे मार्गदर्शन और निर्णय लेने की वैज्ञानिक विधा के रूप में स्थापित करना है।
ज्योतिष आचार्य श्रीमती संगीता शर्मा ने बताया कि आज की पीढ़ी प्रश्न पूछती है और प्रमाण ढूंढती है। उन्हें बताया जाना चाहिए कि ग्रहों की दशा किस तरह स्वास्थ्य, करियर, संबंधों, वित्तीय निर्णयों, विवाह, व्यवसाय और मौके चुनने में भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि “ज्योतिष कोई जादू नहीं है, यह समय और स्थितियों को समझने का माध्यम है। वही ज्ञान अब तकनीक के माध्यम से सहज रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। ‘कालदर्शन’ की सबसे अनोखी विशेषताओं में से एक यह है कि इसमें उपयोगकर्ता अपने ग्रहों की स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक और विश्लेषित कर सकेंगे। ग्रहों की चाल, गोचर, दशा-अंतरदशाओं के ग्राफिकल प्रदर्शनों के साथ इसके प्रभाव को सामान्य भाषा में बताया जाएगा, ताकि ज्योतिष में अनभिज्ञ व्यक्ति भी समझ सके कि उसके जीवन में क्या चल रहा है और आने वाले समय में क्या संभावनाएँ हैं।
आयोजकों के अनुसार डिजिटल युग में ज्योतिष का सबसे बड़ा उपयोग निर्णय लेने में है। गलत समय पर लिए गए निर्णय अच्छे प्रयासों को भी कमजोर कर देते हैं, वहीं सही समय पर किया गया प्रयास सफलता और स्थिरता दोनों देता है। ‘कालदर्शन’ इस अंतर को कम करेगा। करियर के क्षेत्र में सही समय चुनने से परिणाम बेहतर प्राप्त होते हैं और असफलता की संभावना कम होती है। विवाह और संबंधों में ग्रहों की स्थिति से स्वभाव, अपेक्षाओं और मेल-जोल को समझने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य के संदर्भ में ग्रहों की दशा तनाव, थकान, मानसिक स्थिरता और रूटीन को समझने में सहूलियत देती है। वित्त और व्यवसाय में यह निवेश, साझेदारी और नए वेंचर के लिए उचित समय की पहचान कराने में उपयोगी साबित हो सकता है। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में यह समझना कि कब रुकना है और कब आगे बढ़ना है, व्यक्ति को दिशा देने का कार्य करता है।”
श्री विकल्प पाराशर ने कहा कि, “ज्योतिष का सबसे बड़ा लाभ यही है कि यह बड़े संकटों को टालकर अच्छे अवसरों को पहचानने में मदद करता है। एक समय था जब यह ज्ञान सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित था, लेकिन डिजिटल माध्यम से अब इसे लोकल से ग्लोबल और पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का रास्ता खुल रहा है। तेज़ रफ्तार वाले आधुनिक जीवन में हर दिन निर्णय लेना पड़ता है—किसी को नौकरी बदलनी है, किसी को परीक्षा देनी है, किसी को विवाह तय करना है, किसी को नया व्यापार शुरू करना है। ऐसे में समय और अवसर का ज्ञान एक बड़ी ताक़त बनता है। आचार्यों के अनुसार “ज्योतिष यह नहीं बताता कि भविष्य कैसा होगा, बल्कि यह बताता है कि अवसर कब आएंगे और चुनौतियाँ कब सामने होंगी। तैयारी उसी आधार पर मजबूत की जा सकती है। अभी यह kaaldarshan.com पर उपलब्ध है जल्द ही यह एंड्रॉयड और आईओएस के लिए उपलब्ध होगा।”
लॉन्च समारोह में ज्योतिष और संबंधित विद्या से जुड़े जाने-माने नाम — उन्नति सिंह, प्रतिभा मित्तल, मनीष जोशी, मुग्धा शुक्ला, दीपिका मिलन सिंह, संजीव विजयवर्गीय, दिनेश शर्मा, योगेन्द्र महंत, संतोष भार्गव, रामचंद्र वेदी सहित अनेक विद्वान मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को समयानुकूल और सामाजिक रूप से उपयोगी बताते हुए सराहना की।


