- होटल लेमन ट्री में हुआ राहुल जगताप ‘देव’ की पुस्तक ‘आठवाँ चाँद’ का लोकार्पण
- नुक्कड़ नाटक से दूध का सच - “डोंट बिलीव द डेयरी टेल” का मंचन इंदौर में
- हियरज़ैप ने एम्प्लीफॉन इंडिया का किया अधिग्रहण, भारत के संगठित श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति का उदय
- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने ईबीजी ग्रुप के इंटीग्रेटेड वेलनेस सेंटर की नींव रखी
- वर्ल्ड फोकलोर डे: Arunabh Kumar और एकता कपूर के भारतीय मंदिरों और लोककथाओं के साझा प्रेम से बनी ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
होटल वाव के डायरेक्टर्स को ’आइकॉन ऑफ़ एमपी अवॉर्ड’
इंदौर. हाल ही शहर में शुरू हुए और कम समय में होटल इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले होटल वाव के डायरेक्टर्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भोपाल के सयाजी होटल में हुए एक समारोह में होटल वाव के मैनेजिंग डायरेक्टर वंश वाधवानी और साहिल वाधवानी को ’आइकॉन ऑफ़ एमपी अवॉर्ड’ से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया।
’आइकॉन ऑफ़ एमपी अवॉर्ड’ होटल इंडस्ट्री और दूसरे क्षेत्र में नाम कर रहे कारोबारियों को उनका हौसला बढ़ाने के लिए दिया जाता है। विनवे ग्रुप से शुरुआत कर होटल वाव तक के सफर को तय करने वाले वंश वाधवानी और साहिल वाधवानी ने अपने बड़े भाई से प्रेरणा लेकर कारोबार शुरू कर लिया था। सफल रूप से कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए दोनों कारोबारियों को अवॉर्ड दिया गया है।

होटल के जनरल मैनेजर रंजन कुमार दास ने बताया कि यह हमारे होटल के लिए बड़े गर्व की बात है। अवॉर्ड पर डायरेक्टर्स को बहुत-बहुत बधाई और अब डायरेक्टर्स के साथ मिलकर जल्दी ही इस होटल की बड़ी चेन खड़ी करेंगे।
होटल वाव के मैनेजिंग डायरेक्टर वंश वाधवानी और साहिल वाधवानी ने बताया कि ये अवॉर्ड पाकर हौसला बढ़ा है। हमारे आगे का लक्ष्य है कि जल्दी ही होटल वाव का एक मैरिज गार्डन और बड़ा कन्वेंशन सेंटर लेकर आएंगे।


