- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव — 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
अब तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, इंग्लिश और मराठी में मचाएगी ग्लोबल धमाल
मराठी सिनेमा के लिए ये किसी ‘ब्लॉकबस्टर मोमेंट’ से कम नहीं है! डायरेक्टर संतोष दावखर की फिल्म ‘गोंधळ’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टेज पर चमकने वाला एक बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बन चुकी है। इस फिल्म को हाई-टेक विज़ुअल डबिंग टेक्नोलॉजी के जरिए 7 भाषाओं में डब किया गया है — और खास बात ये है कि ये दुनिया की पहली फिल्म है जो 100% विज़ुअल डबिंग के साथ तैयार हुई है। यानी अब मराठी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और इंग्लिश ऑडियंस भी इसे उसी फील के साथ देख पाएगी।
शुरुआत से ही ‘गोंधळ’ अपनी अलग कहानी और दमदार नैरेटिव के लिए चर्चा में रही है। गांव की मिट्टी से जुड़ी इस फिल्म में संस्कृति, परंपरा और इमोशन्स का ऐसा मेल है जो सीधे दिल को छू जाता है। ये फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, बल्कि एक गहरा इमोशनल एक्सपीरियंस देती है। नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में इसकी दमदार मौजूदगी ने इसकी क्वालिटी पर पक्की मुहर लगा दी है। डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी और स्टोरीटेलिंग के लिए इसे कई बड़े अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, और अब ये फिल्म ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री की रेस में भी शामिल होने जा रही है।
एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘गोंधळ’ ने करीब 6 साल बाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में भारत को फिर से गौरवान्वित किया है।
इतना ही नहीं, इस फिल्म ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (FIPRESCI) से सम्मान हासिल कर एक और बड़ा मुकाम छू लिया है। 1926 में स्थापित इस प्रतिष्ठित संस्था के इतिहास में ‘गोंधळ’ उन चुनिंदा मराठी फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्हें ये सम्मान मिला है — जो कि भारतीय रीजनल सिनेमा के लिए गर्व का पल है।
अब ‘गोंधळ’ अपने सफर को नई उड़ान देने के लिए तैयार है। एडवांस VFX और AI टेक्नोलॉजी की मदद से फिल्म में सिर्फ आवाज ही नहीं, बल्कि किरदारों के लिप मूवमेंट्स भी हर भाषा के हिसाब से पूरी तरह सिंक किए गए हैं। इससे हर ऑडियंस को फिल्म अपनेपन के साथ जुड़ी हुई लगेगी। पहले जहां विज़ुअल डबिंग सिर्फ कुछ लीड किरदारों तक सीमित रहती थी, वहीं ‘गोंधळ’ पहली फिल्म है जिसने इसे पूरी फिल्म में लागू किया है। इस जटिल VFX प्रोसेस को पूरा करने में लगभग 6 महीने का समय लगा।
इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा टेक्नोलॉजिकल जंप माना जा रहा है। हाल ही में मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर और बेंगलुरु की सुचित्रा फिल्म सोसाइटी में इसके स्पेशल मराठी स्क्रीनिंग्स हुईं, जिन्हें ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
इस पर बात करते हुए डायरेक्टर संतोष दावखर ने कहा, “‘गोंधळ’ हमारी मिट्टी, हमारी संस्कृति और हमारी भावनाओं की एक सच्ची कहानी है। इसे दुनिया भर के दर्शकों तक अलग-अलग भाषाओं में पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा मकसद हमेशा से महाराष्ट्र की समृद्ध परंपराओं और लोकसंस्कृति को दुनिया के सामने लाना रहा है। विज़ुअल डबिंग टेक्नोलॉजी की मदद से अब हर भाषा का दर्शक इस फिल्म को उतनी ही सच्चाई और इमोशन के साथ महसूस कर पाएगा।”
‘गोंधळ’ को संतोष दावखर ने लिखा, डायरेक्ट और कॉन्सेप्चुअलाइज किया है, और इसे दावखर फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें दीक्षा दावखर को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोमण, निशाद भोई, अनुज प्रभु, माधवी जुवेकर और ऐश्वर्या शिंदे जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक दिग्गज कंपोजर इलैयाराजा ने दिया है, और आवाज दी है अजय गोगावले ने।
वहीं, अप्रैल के अंत तक ‘गोंधळ’ के सभी 7 भाषाओं के डायलॉग प्रोमो यूट्यूब पर रिलीज़ किए जाएंगे।


