- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
उत्कर्षा नाइक का कहना है कि प्रेम बंधन के निर्देशक विक्रम घई सेट पर माहौल को जीवित बनाए रखते हैं।
मुंबई. एक टीम को अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए, कार्यस्थल पर पॉसिटिव वाइब्स का होना जरूरी है और यह बात टीवी शो के सेट पे काम करते हुए भी लागू होती हैं । परिचित चेहरों के साथ काम करने मैं कलाकारों को काफी आराम होता हैं और इस वजह से वह अपने किरदार को और बखूबी निभा सकते हैं ।
दंगल टीवी के प्रेम बंधन में मनीत जौरा और उत्कर्ष नाइक हैं, जो दूसरी बार मां-बेटे के रूप में शानदार केमिस्ट्री दर्शा रहे हैं, लेकिन शो के निर्देशक विक्रम घई और उत्कर्षा नाइक भी एक-दूसरे को सालों से जानते हैं।
प्रेम बंधन में सविता शास्त्री का किरदार निभा रही उत्कर्षा ने खुलासा किया कि 2000 के दशक जब वह विक्रम की बहन पूजा घई के साथ एक शो में काम कर रही थीं, तब विक्रम एक बच्चा था जिसे निर्देशन में बहुत रुचि थी। वो कहती हैं, “विक्रम को हमेशा से ही निर्देशन मैं रूचि थी । जब भी हम फॅमिली फंक्शन्स मैं मिलते थे हमेशा उसकी करियर के बारे मैं चर्चा करते थे। निर्देशन के प्रति एक जूनून उसकी आखों मैं दिखता था।
और आज मुझे, इतने सालों के बाद उसे एक अद्भुत निर्देशक के रूप में अपने सपनों को पूरा करते देख, बहुत ख़ुशी हो रही हैं। इतने वर्षों में हमारे बीच एक प्यारा बंधन बन गया हैं और इसी वजह से हम एक दुसरे की खीचाइये करते रहते हैं। इसलिए प्रेम बंधन मैं काम करने में बहुत आता हैं और विक्रम सेट पर माहौल जीवित बनाए रखता हैं।”
हम आशा करते हैं कि उत्कर्षा और विक्रम के बीच का ये प्यारा बंधन सदाबहार रहे।


